फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवलांच का भयावह Video: बर्फीला तूफान, कुछ ही सेकंड में छाया गुबार; सामने आया सोनमर्ग का दहलाने वाला ये वीडियो

Wed, 28 Jan 2026 09:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में सोनमर्ग में मंगलवार रात हिमस्खलन हुआ। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल इससे जानमाल को हुए नुकसान का पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन
सोनमर्ग में एवलांच का खौफ - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल सोनमर्ग से एक भयावह वीडियो सामने आया है। वीडियो में पहाड़ों से अचानक टूटकर गिरता एक विशाल बर्फीला सैलाब नजर आ रहा है। सैलाब को एवलांच कहते हैं। होटल इलाके का यह खौफनाक मंजर सीसीटीवी में कैद हो गया। 
विज्ञापन


वीडियो फुटेज के अनुसार, कुछ ही सेकंड में पहाड़ों के बीच से बर्फ का गुबार उठता दिखा। देखते ही देखते पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में मंगलवार रात हुए हिमस्खलन की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फिलहाल हिमस्खलन से जानमाल को हुए नुकसान का पता नहीं चल सका है। पीटीआई के वीडियो के अनुसार, सोनमर्ग में रात करीब सवा दस बजे आया हिमस्खलन सोनमर्ग रिसॉर्ट से टकराया। भीषण हिमस्खलन सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिसमें बर्फ इमारतों को अपनी चपेट में लेती हुई दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन

अचानक भारी मात्रा में बर्फ नीचे की ओर फिसलती दिखी
इसमें साफ दिख रहा है कि कैसे ऊंचे पहाड़ों से अचानक भारी मात्रा में बर्फ नीचे की ओर फिसलती है। कुछ ही सेकंड में बर्फ का यह विशाल बादल पूरे क्षेत्र को ढक लेता है। एवलांच होटल जोन के ऊपर गिर गया। इससे आसपास में अफरा-तफरी का माहौल गया। 


 

पिछले 24 घंटों में मध्यम से भारी हिमपात हुआ
अधिकारियों ने सोमवार को जिले में उच्च तीव्रता या उच्च खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी दी थी। सोनमर्ग और घाटी के अधिकांश अन्य हिस्सों में पिछले 24 घंटों में मध्यम से भारी हिमपात हुआ है।

बर्फबारी से पर्यटन स्थल गुलजार
जम्मू संभाग के ऊपरी इलाकों समेत पूरे कश्मीर में भारी बर्फबारी हुई। पूरी वादी सफेद चादर में लिपट गई है। लेह में भी भारी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से पर्यटन स्थल गुलजार हैं। 

 

श्रीनगर से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द
श्रीनगर शहर में दिन भर रुक रुककर हिमपात हुआ। श्रीनगर से 58 और जम्मू से 7 उड़ानें रद्द रहीं। श्रीनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक जावेद अंजुम ने बताया कि रनवे पर फिसलन के चलते श्रीनगर से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। 

 

मौसम सही होने पर उड़ानें फिर से शुरू की जाएंगी। श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर काजीगुंड और बनिहाल के बीच भारी बर्फ गिरी है। सड़क पर फिसलन है। किसी भी वाहन को आवाजाही की अनुमति नहीं है। 
विज्ञापन

इससे राजमार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। इनमें दो शव भी हैं। मुगल रोड और श्रीनगर-लेह हाईवे पहले से बंद हैं। बनिहाल और बडगाम के बीच पटरियों पर बर्फ होने के कारण कई ट्रेनें नहीं चलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें