सुंदर नगर हिमाचल प्रदेश में 12 से लेकर 19 दिसंबर को हो रही सब जूनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप में हेरिटेज स्कूल के छात्र अनीश परमार का जेएंडके फुटबाल टीम में चयन किया गया है। आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की ओर से करवाई जा रही इस प्रतियोगिता में देशभर से विभिन्न राज्यों की टीमें शिरकत कर रही हैं।