फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: पुलिस कांस्टेबल पर हमला, ग्रामीणों ने लगाया धर्मांतरण का आरोप, जांच में उलझा मामला

Sat, 27 Sep 2025 11:22 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बिश्नाह के पंडोरिया ब्राह्मणा गांव में पुलिस कांस्टेबल प्रवीण कुमार पर 14-15 ग्रामीणों ने हमला किया, जिससे वह घायल हो गए ग्रामीणों ने कांस्टेबल पर धर्मांतरण का प्रयास करने का आरोप लगाया, जबकि कांस्टेबल ने हमले का दावा किया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के गांव पंडोरिया ब्राह्मणा में एक पुलिस कांस्टेबल पर हमले का मामला सामने आया है, जिसमें आरोप और प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। घटना में सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार के सिर में चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने उन पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि कांस्टेबल ने खुद ही दीवार से सिर पटका था।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए घायल कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार शाम घर के बाहर दुकान पर जा रहे थे कि अचानक 14-15 लोगों के समूह ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने दावा किया कि जोर से चिल्लाने पर उनके परिजन मौके पर पहुंचे और हमलावरों को भगा दिया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिश्नाह अस्पताल ले जाया गया। प्रवीण कुमार ने कहा कि उन्होंने कुछ हमलावरों की पहचान की है और पुलिस को बता दी है।

वहीं, इस घटना के बाद गांव के कई लोग बिश्नाह थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रवीण कुमार और उनके परिवार पर गांव में धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि प्रवीण कुमार लगातार लोगों के घर जाकर धर्मांतरण के लिए उकसा रहे हैं, जिसका गांव वाले विरोध करते आए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, शुक्रवार को वे प्रवीण कुमार को समझाने उनके घर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मुलाकात हो गई। ग्रामीणों ने दावा किया कि जैसे ही उन्होंने प्रवीण कुमार को समझाना शुरू किया उन्होंने खुद अपना सिर दीवार से पटकना शुरू कर दिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। ग्रामीणों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और धर्मांतरण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

पुलिस ने कहा- जांच जारी
थाना प्रभारी बिश्नाह, राकेश सिंह जमवाल ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल पर हमले के मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घायल जवान और ग्रामीणों, दोनों पक्षों की बातें सुनी हैं। फिलहाल मामले की विस्तार से जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें