भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अमित शाह रियासत जम्मू-कश्मीर के अपने पहले दो दिवसीय दौरे पर 24 अगस्त को पहुंचेंगे। दौरे के दौरान शाह की नई टीम में शामिल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और जेपी नड्डा भी होंगे।
25 अगस्त को कठुआ में रैली का कार्यक्रम होगा, यहां पर पूर्व सांसद लाल सिंह और अन्य भाजपा का दामन थामेंगे।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले अमित शाह का 25 अगस्त को एक दिवसीय दौरे का ही कार्यक्रम था लेकिन अब इसे दो दिवसीय कर दिया गया है।