फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह आज से राज्य के दो दिवसीय दौरे पर

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहली बार रियासत के दौरे पर आ रहे हैं। चुनावों से पहले शाह का यह दौरा अहम माना जा रहा है। उनकी मौजूदगी में पूर्व सांसद लाल सिंह समेत कई दिग्गज भाजपा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


जम्मू में पहले दिन शाह पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा करेंगे। दूसरे दिन कठुआ में रैली में शिरकत करेंगे। इसमें पूर्व सांसद लाल सिंह और अन्य लोग भाजपा में शामिल होंगे। दौरे में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे।

बीजेवाईएम के जिला प्रधान अजय वेद ने बताया कि शाह ने लोकसभा चुनाव में यूपी में नया इतिहास रच दिया और वह जम्मू-कश्मीर में भी नई सुबह की शुरुआत करेंगे। शाह का जम्मू एयरपोर्ट पर दोपहर 2.30 बजे पहुंचेंगे। वह गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा की करेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस को देश की जनता फैसला सुना चुकी: लाल सिंह

पूर्व सांसद लाल सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हार देख चुकी कांग्रेस को देश की जनता अपना फैसला सुना चुकी है। उसने लोगों को सिर्फ गुमराह करने का काम किया है। रियासत में यही काम नेकां ने भी किया है। विधानसभा चुनाव में भी दोनों दलों को कुछ हासिल नहीं होगा।

एक तरफ दोनों दल विस चुनाव में अलग-अलग लड़ने का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुर्सी के लिए दोनों ही एक-दूसरे के साथ जुड़े हैं। पत्रकारों से रूबरू होते हुए पूर्व सांसद ने कठुआ में रैली के दौरान हजारों समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि देश में भाजपा का वजूद है। तभी लोगों ने उसे खुले दिल से अपनाया है लेकिन कांग्रेस ने पिछले दस साल में सिर्फ जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया है।
विज्ञापन

हिंदू सीएम पर कांग्रेस कर रही सियासत

भाजपा के मिशन 44 प्लस पर लाल सिंह ने कहा कि विस चुनाव में पार्टी को अपेक्षा से अधिक नतीजे मिलेंगे। कश्मीर में भी भाजपा मजबूत बनकर उभरेगी।

रियासत में हिंदू मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर पूर्व सांसद ने कहा कि आज वोटों के लिए ऐसे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने इससे पहले गुलाम नबी आजाद को खुद ही मुख्यमंत्री के लिए नामित किया था।

उन्होंने कांग्रेसी हाईकमान पर आरोप लगाया कि उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की गई। एक साजिश के तहत उन्हें रियासत से हटाकर संसद तक पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें