जम्मू।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंच गए। वे होटल अनुपम में ठहरे हैं। यहीं पर विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे। शाह के दौरे को लेकर होटल अनुथम पूरी तरह से छावनी में बदल गया है। पूरे शहर में सुरक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। चपे चपे पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।