फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी के बिगड़ रहे हालात पर केंद्र सरकार गंभीर: अमित शाह

Mon, 01 May 2017 11:37 AM IST
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते अमित शाह - फोटो : PTI
विज्ञापन
घाटी के बिगड़ रहे हालात पर केंद्र पूरी तरह गंभीर है। माहौल बिगाड़ने और उकसावे की राजनीति करने वालों से निपटने पर जोर दिया जाएगा।  मिशन 2019 के तहत भाजपा की देशव्यापी विस्तार यात्रा के शुभारंभ के सिलसिले में दो दिवसीय दौरे पर जम्मू आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यह बात कही।
विज्ञापन


दूसरे दिन भी शाह ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मंत्रियों और विधायकों के साथ ताबड़तोड़ बैठकें कीं। संघ कार्यालय जाकर रियासत की गठबंधन सरकार की कार्यप्रणाली के बारे में फीडबैक लिया। ई-लाइब्रेरी के उद्घाटन के साथ ही मंत्रियों तथा पार्टी पदाधिकारियों के रिपोर्ट कार्ड को परखा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विस्तारक योजना में शामिल युवाओं से भी संवाद किया। कश्मीर मामले पर फिर उन्होंने दोहराया कि घाटी के बिगड़ रहे हालात को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है।

हालात को सुधारने के उपाय किए जा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि पहली बार घाटी में माहौल इतना बिगड़ा है। पहले भी इस तरह के वाकये होते रहे हैं। पत्थरबाजों तथा उपद्रवियों पर सख्ती करने के साथ ही इसके लिए उन्हें उकसाने वाले लोगों से सख्ती पर जोर है, ताकि यह समस्या उत्पन्न ही न होने पाए। 
विज्ञापन

समस्या को जड़ से समाप्त करने की कोशिश

जम्मू में अमित शाह - फोटो : File Photo
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि घाटी के हालात चिंतनीय तो जरूर हैं, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। कोशिश की जा रही है कि समस्या की जड़ को ही समाप्त किया जाए। यदि उकसाने वाले ही नहीं रहेंगे तो उपद्रव नहीं होगा।

उनका मानना है कि लोगों से टकराव का रास्ता अख्तियार करने के बजाय टकराव की वजह को ही समाप्त करना ज्यादा उचित है। घाटी में तैनात सुरक्षा बलों का मनोबल किसी भी कीमत पर नहीं गिरने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा है कि यदि सुरक्षा बलों के पीछे पूरी पार्टी तथा सरकार खड़ी है तो इसका सीधा मतलब है। घाटी के हालात में उतार-चढ़ाव आता रहा है। फिर से स्थिति संभल जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अलगाववादियों से लेकर पत्थरबाजों पर सख्ती, विकास कार्यों तथा अन्य पहलुओं पर भी विचार साझा किए। 
विज्ञापन

किसी क्षेत्र की न हो अनदेखी

जम्मू के दौरे पर अमित शाह - फोटो : फाइल फोटो
अमित शाह का यह भी मानना है कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख को इकाई मानते हुए विकास कार्य किए जाने चाहिएं। राष्ट्रवादी ताकतों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। किसी भी क्षेत्र की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। सीमावर्ती राज्य में चुनौतियां बहुत हैं। ऐसे में राष्ट्रवादी ताकतों का मजबूत होना जरूरी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें