फोटो स्रोत:NEWSROOM POST
असहिष्णुता मामले में सुर्खियों में आईं प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की पत्नी किरण राव बुधवार को श्रीनगर की सेंट पॉल इंटरनेशनल अकादमी पहुंची, जहां उन्होंने इस स्कूल की प्रिंसिपल से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनका यहां आने के पीछे एक ही मकसद था कि यहां के स्कूल प्रिंसिपल से मुलाकात कर उनका धन्यवाद करना, क्योंकि इसी स्कूल की एक छात्रा उनकी फिल्म दंगल में उनके साथ काम कर रही है।
उल्लेखनीय बात यह है कि जब किरण से देश में चल रहे असहिष्णुता संबंधी विवाद को लेकर सवाल पूछा गया, तो वह उस पर टिप्पणी किए बिना ही वहां से चली गई और जाकर गाड़ी में बैठ गई।