कुपवाड़ा में गड्ढे में गिरी एंबुलेंस। संवाद
- फोटो : फाइल
नुटनुसा इलाके में पंडित कॉलोनी के पास रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात एक एंबुलेंस सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई। अधिकारियों के अनुसार एंबुलेंस लेकर चालक श्रीनगर से कुपवाड़ा लौट रहा था और रात में गड्ढे को नहीं देख पाया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं और उसे तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, उसकी हालत में सुधार है। संवाद