कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार तड़के आधार शिविर भगवती नगर से अमरनाथ यात्रा 2016 का पहला जत्था रवाना होगा। इसमें यात्री साधु संतों के साथ रवाना होंगे।
दो जुलाई को जत्था पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे बढ़ेगा। रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा (कश्मीर) तक सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। भोले के दरबार में हाजिरी देने के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
करंट पंजीकरण के लिए भीड़ उमड़ रही है। पर्यटन राज्य मंत्री प्रिया सेठी ने वीरवार को भगवती नगर बेस कैंप में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। विधिवत पूजा अर्चना के साथ उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह शुक्रवार तड़के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।