फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा ग्राउंड रिपोर्ट: पवित्र गुफा के पास अभी भी बर्फ, लंगर का सामान पहुंचाने में आ रहीं दिक्कतें

Tue, 20 Jun 2023 02:39 AM IST
विमल शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर

सार

पवित्र गुफा के करीब लंगर लगाने वाले हर हर महादेव सेवा दल बुढलाडा (जिला मानसा) के एक सेवादार के अनुसार गुफा के करीब अभी बहुत बर्फ है। राशन और टेंट का सामान गुफा के करीब पहुंचा चुके हैं।
विज्ञापन
अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बर्फबारी का नजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा को सही समय पर शुरू करने के लिए प्रदेश प्रशासन और श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड हर मुमकिन कोशिश में जुटे हैं। पारंपरिक यात्रा मार्ग पर मरम्मत और बर्फ हटाने का कार्य जारी है। हालांकि यात्रा मार्ग पर अभी भी भारी बर्फ है। इस कारण पवित्र गुफा के करीब लंगर लगाने वालों को अपना सामान वहां तक पहुंचाने में दिक्कतें आ रही हैं।

विज्ञापन


पवित्र गुफा के करीब लंगर लगाने वाले हर हर महादेव सेवा दल बुढलाडा (जिला मानसा) के एक सेवादार के अनुसार गुफा के करीब अभी बहुत बर्फ है। राशन और टेंट का सामान  गुफा के करीब पहुंचा चुके हैं। बर्फ पूरी तरह हटाने के बाद लंगर की स्थापना की शुरुआत की जाएगी।

इस बार दोनों मार्ग चंदनवाड़ी-पवित्र गुफा (पारंपरिक मार्ग) और बालटल-पवित्र गुफा पर बर्फ हटाने के साथ मार्गों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कर दिया गया था। दर्जनों मजदूर इस कार्य में जुटे हैं। जहां मार्गों पर भूस्खलन हुआ है, वहां रास्तों को क्लियर किया जा रहा है। कोशिश है कि यात्रा  शुरू होने से एक हफ्ता पहले मार्गों को यात्रा के योग्य बनाया जा सके। 

कई जगहों पर छोटे-छोटे पुल भी बनाए जा रहे 

चंदनवाड़ी-पवित्र गुफा (पारंपरिक मार्ग) को लेकर अनंतनाग ज़िले के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रा मार्ग पर अधिकतर क्लीयरेंस कार्य पूरा हो चुका है। मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेफ्टी रेल्स लगाए जा रहे हैं। कई जगहों पर छोटे-छोटे पुल भी बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जहां मरम्मत की ज़रुरत है वहां मरम्मत का कार्य जारी है। इस बीच आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस वर्ष 6 लाख से अधिक यात्रियों के आने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में इन जगहों पर जांच शिविर, लंगर पंडाल, विश्राम शिविर, मेडिकल शिविर, कंट्रोल रूम, आदि स्थापित किए जाएंगे। घोड़े, खच्चर पर सामान चंदनबाड़ी के रास्ते से ऊपर भेजा जा रहा है, ताकि समय से पूर्व सभी इंतजाम पूरे हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें