फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 2359 टोकन जारी, आज से तीन दिन के लिए महाजन हाल में नहीं होंगे पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। तीर्थ यात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुए बुधवार से तीन दिन के लिए शालामार के महाजन हाल में तत्काल पंजीकरण की सुविधा निलंबित रहेगी। यात्रियों को आधार शिविर में शिफ्ट किया जाएगा। दूसरी ओर, टोकन व तत्काल पंजीकरण के लिए अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की रोजाना कतार लग रही है। मंगलवार को 2359 श्रद्धालुओं को टोकन दिए गए। इनमें 1224 श्रद्धालु पहलगाम के लिए पंजीकरण करवाएंगे। 1135 श्रद्धालु बालटाल का पंजीकरण करवा बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे बढ़ेंगे।
श्री राम मंदिर में मंगलवार को 83 साधु-साध्वियों ने पंजीकरण करवाया। इनमें पहलगाम से 75 और बालटाल से 8 श्रद्धालु बाबा के दरबार में जाएंगे। वहीं, गीता भवन में 20 साधु-साध्वियों ने पंजीकरण करवाया। इनमें 17 श्रद्धालु पहलगाम और 3 बालटाल मार्ग से जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाजन सभा में 1324 भक्तों का पंजीकरण हुआ। 674 श्रद्धालु पहलगाम और 649 बालटाल से जाएंगे। वैष्णवी धाम में 1043 भक्तों का पंजीकरण किया गया। इनमें पहलगाम के लिए 486 और बालटाल के लिए 557 शामिल है। पंचायत भवन में 1003 भक्तों का पंजीकरण हुआ, जिनमें पहलगाम से 494 और बालटाल मार्ग से 509 भक्त जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें