फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra पर संशय, पंजीकरण पर कोई फैसला नहीं, 23 जून से यात्रा को शुरू किया जाना प्रस्तावित

Sun, 24 May 2020 10:00 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर संशय बरकरार है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से अभी तक यात्री पंजीकरण पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका है। अब तक यात्री पंजीकरण को तीन बार स्थगित किया जा चुका है। यात्रा को 23 जून को शुरू किया जाना प्रस्तावित है लेकिन जमीनी स्तर पर तैयारियों को शुरू नहीं किया गया है। अंतिम बार बोर्ड की ओर से गत 17 मई तक यात्री पंजीकरण की तिथि को स्थगित किया गया था।

विज्ञापन




बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भोले के भक्तों के लिए यात्रा को लेकर कोई नई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। यात्री पंजीकरण की पुरानी 17 मई की तिथि को ही दर्शाया जा रहा है। यात्रा के लिए दोनों पारंपरिक रूट पहलगाम और बालटाल कश्मीर में पड़ते हैं।

कश्मीर में लगातार कोविड के मामले आ रहे हैं। इससे यात्रा को निर्धारित समय पर शुरू करवाना चुनौती बना हुआ है। देश के लगभग सभी हिस्से कोरोना संक्रमण से प्रभावित हैं। ऐसे में संबंधित बैंक  शाखाओं में भी अग्रिम यात्री पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


बोर्ड अधिकारियों के अनुसार यात्री पंजीकरण और अन्य दूसरे मुद्दों पर अंतिम निर्णय के लिए फाइनल रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है, लेकिन अभी कोई फैसला नहीं हो पाया है। श्रद्धालुओं में भी यात्रा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें