फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुबह बाजारों की रौनक, शाम को तिरंगा रोशनी का नजारा देख अभिभूत तीर्थयात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
तवी रिवर फ्रंट और तिरंगा रोशनी का उल्लास बना आकर्षण का केंद्र, वेस्ट टू वंडर पार्क की कमी खली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। देशभर से अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जम्मू केवल पड़ाव नहीं बल्कि आस्था, संस्कृति और पर्यटन का संगम बना हुआ है। सुबह श्रद्धालु शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद ले रहे हैं। शाम ढलते ही तवी पुल और विभिन्न फ्लाईओवर पर तिरंगा रोशनी उन्हें अपनी ओर खींच रही है। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता शहर श्रद्धालुओं के लिए यादगार अनुभव बन रहा है। हालांकि वेस्ट टू वंडर पार्क अभी न खोले जाने से श्रद्धालु इस साल इसका लुत्फ नहीं ले पाएं हैं।
यात्रा पर आए श्रद्धालु तवी रिवर फ्रंट पर पहुंच रहे हैं। शाम के समय परिवारों और यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। साफ-सुथरा वातावरण और तवी किनारे विकसित सुविधाएं श्रद्धालुओं को कुछ समय सुकून के पल बिताने का अवसर दे रही हैं। कई श्रद्धालु शहर के प्रसिद्ध बावे वाली माता मंदिर, श्री रघुनाथ मंदिर, राम मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई श्रद्धालुओं में इस बात को लेकर नाराजगी व्यक्त की है कि इस वर्ष वे वेस्ट टू वंडर पार्क का आनंद नहीं ले सके। उनका कहना है कि यदि यह आकर्षण इस बार भी उपलब्ध होता तो जम्मू प्रवास और अधिक यादगार बन जाता। श्रद्धालुओं कहना है कि सुबह बाजारों में खरीदारी और शाम को तवी पुल की तिरंगा रोशनी देखने का अलग ही आनंद है। तवी रिवर फ्रंट की सुंदरता और शहर का धार्मिक वातावरण उन्हें बेहद पसंद आया। सावन का महीना भी शुरू होने वाला है। इसके लिए बाजारों में खूब रौनक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें