फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अमरनाथ यात्रा से पहले रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा ऑडिट

विज्ञापन
जम्मू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों के सामान की जांच करते आरपीएफ व जीआरपी के
विज्ञापन
जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे स्टाफ ने संयुक्त अभियान चलाया, यात्रियों के सामान की सघन चेकिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अमरनाथ यात्रा से पहले शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वीरवार को रेलवे स्टेशन पर तैयारियों को परखने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और टिकट चेकिंग स्टाफ ने यात्रियों के सामान की जांच की।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल प्रबंधक (वाणिज्य) उचित सिंघल के अनुसार लाखों श्रद्धालु जम्मू पहुंचते हैं। डॉग स्क्वायड की मदद से प्लेटफार्म नंबर एक और दो, वेटिंग हॉल, फुटओवर ब्रिज, प्रवेश और निकास द्वार, पार्किंग क्षेत्र व ट्रेनों की भी जांच की गई। सुरक्षा कर्मियों ने लावारिस सामान, संदिग्ध व्यक्तियों और अन्य संभावित सुरक्षा खतरे पर विशेष नजर रखी। टिकट चेकिंग स्टाफ ने प्लेटफॉर्म टिकट तक की जांच की। यात्रियों को किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना आरपीएफ व जीआरपी को देने के लिए कहा। जीआरपी के जवानों ने आधुनिक उपकरणों के साथ यात्रियों के सामान की जांच की। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए तैयार है।

जम्मू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों के सामान की जांच करते आरपीएफ व जीआरपी के

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें