फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाबा बर्फानी के जयघोष से गूंजा लखनपुर, 80 से ज्यादा लंगर वाहनों का प्रदेश में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। देश के कोने-कोने से बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए लंगर लगाने वाली कमेटियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बम-बम भोले के जयघोष के साथ बाबा बर्फानी के सेवादार लंगर लगाने के लिए आगे बढ़ गए। पंजाब, हरियाणा से लंगर के अबतक 80 से ज्यादा वाहन जम्मू-कश्मीर में दाखिल हो चुके हैं। यह वाहन बालटाल, पहलगाम और यात्रा रूट के साथ साथ जम्मू-श्रीनगर और जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर जगह-जगह लंगर लगाएंगे।

वीरवार दोपहर लुधियाना से चार अन्य लंगर वाहन जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुए, जो देर शाम लखनपुर पहुंचे। हरियाणा से लंगर लगाने वाहन के साथ पहुंचे बाबा बर्फानी के सेवादार मनजीत सिंह ने बताया कि वह कई सालों से लंगर लगाते आ रहे हैं। लंगर की तैयारियों को पूरा करने के लिए लंगर वाहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। बताया कि सुरक्षा को लेकर वे पूरी तरह से निश्चिंत है और अपनी डोर भोले बाबा के हाथ छोड़कर उनके भक्तों के लिए लंगर लगाने पहुंचे हैं। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह लंगर लगाने वाले वाहन अपने-अपने राज्यों से निकल रहे हैं जो इस सप्ताह अंत तक लखनपुर में पहुंच जाएंगे। बताया कि 29 जून से यात्रा शुरू होने जा रही है और इससे पहले लंगर कमेटियों को सभी इंतजाम सुनिश्चित करने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, राशन के साथ ही यह लंगर कमेटियां बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए यात्रा रूट और मार्ग पर हर तरह से बेहतरीन इंतजाम सुनिश्चित करती हैं। तरह तरह के पकवानों के अलावा सेवा से भक्तों के लिए इंतजाम किए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें