फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आतंकी हमलों के बावजूद भक्तों में भारी उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
- आज दर्शनार्थी आंकड़ा नए रिकॉर्ड बना सकता, 8781 यात्रियों ने दर्शन किए
विज्ञापन

- आधार शिविर जम्मू से 2566 श्रद्धालुओं का जत्था गया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू कश्मीर में लगातार आतंकी हमलों के बावजूद अमरनाथ यात्रियों में भारी उत्साह है। रोजाना हजारों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार को दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा पिछले साल का रिकार्ड तोड़ सकता है। इस साल 29 दिन में ही साढ़े चार लाख यात्रा होने की उम्मीद है, जबकि वर्ष 2023 की पूरी यात्रा में यह आंकड़ा पहुंचा था। इस साल पांच लाख से अधिक यात्रा हो सकती है।
विज्ञापन

पवित्र गुफा में शुक्रवार को 8781 श्रद्धालुओं ने हाजिरी दी। इसके साथ यह संख्या 444339 पहुंच गई है। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 84 छोटे बड़े वाहनों में 2566 यात्रियों का जत्था कश्मीर के लिए गया। इसमें बालटाल रूट के लिए 31 वाहनों में 885 यात्री गए। जिसमें 536 पुरुष, 341 महिलाएं, 8 बच्चे शामिल हैं। पहलगाम रूट के लिए 53 वाहनों में 1681 यात्री गए। इसमें 1341 पुरुष, 236 महिलाएं, 4 बच्चे, 95 साधु और 5 साधवी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें