जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) में हिंदी पत्रिका ज्ञानधारा और समाचार पत्र भाषाई का विमोचन किया गया। इसके साथ ही छात्र सचिव मिलिंद शुक्ला को विदाई दी गई।
समारोह में विवि के कुलपति प्रो. प्रगति कुमार, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन डॉ. एके दास मौजूद रहे। मिलिंद शुक्ला वर्ष 2020 से 2024 तक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र रहे हैं। उन्होंने हिंदी सेल के छात्र सचिव, छात्र प्रकाशन बोर्ड के महासचिव तथा कई क्लबों व सोसायटी में समन्वयक की भूमिका निभाई है।
उन्होंने अपने मजबूत नेतृत्व के साथ काम किया। कुलपति प्रो. प्रगति कुमार ने प्रकाशन के लिए हिंदी सेल को बधाई दी और प्रशंसा की। ब्यूरो