फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बालटाल से 7500 भक्तों का पहला जत्था रवाना, पवित्र गुफा की ओर बेखौफ बढ़े कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
बम-बम भोले से गूंजा आधार शिविर, प्रंबंधों से खुश दिखे यात्री, उपायुक्त ने तड़के 4:15 बजे दिखाई झंडी
विज्ञापन


अमृतपाल सिंह बाली

बालटाल बेस कैंप
बालटाल आधार शिविर के दोमोल से शनिवार तड़के 4:15 बजे 7500 से अधिक भक्तों का पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। उपायुक्त श्यामबीर सिंह से हरी झंडी मिलते ही बालटाल घाटी बम-बम भोले के जयकारों के गूंज उठी। हिम शिवलिंग के दर्शन के उत्साह में तेजी से भक्तों के कदम पवित्र गुफा मार्ग की तरफ बढ़ने लगे। प्रशासन की तरफ से किए गए प्रबंधों से बाबा के भक्त खुश दिखे और इस बार यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई। बालटाल के अलावा पारंपरिक यात्रा मार्ग पहलगाम के नुनवान आधार शिविर से भी पहला जत्था पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ।
गुजरात के बरोड़ा से पहुंचे जयेश प्रजापति ने बताा कि यहां आकर मिली खुशी को बयां नहीं कर पा रहा हूं। पहले जत्थे में जाने की इच्छा भी पूरी हुई है। पिछले 16 वर्षों में यहां सुविधाएं काफी बढ़ी हैं। स्थानीय लोगों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। अब बाबा बर्फानी के अच्छे से दर्शन हो जाएं, यही हमारी कामना है। पठानकोट से आए विशाल महाजन का कहना था कि वह 14 वर्ष से दर्शन करने आ रहे हैं। यहां हर तरह का सहयोग मिल रहा है जिससे यहां आने वाले भक्तों को डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र से पहुंचे विनीत ने कहा कि पहले जत्थे में जाने से बहुत खुशी मिल रही है। पहले जत्थे में शामिल होने के लिए लगी मेहनत का आज फल मिल गया है। सुरक्षा और खाने पीने की व्यवस्था सब अच्छी है। ट्रैक भी चौड़े हो गए हैं। सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाना प्रशासन का अच्छा कदम है। इस बीच दोमेल की कठिन चढ़ाई चढ़ते हुए अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) से आए सचिन ने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में व्यवस्थाएं बढ़ी हैं। पहले जत्थे में बाबा ने बुलाया और हम निकल पड़े हैं। जत्थे में शामिल सौराज सिंह यादव ने बताया कि वह पहली बार जा रहे हैं। सुविधाएं देखकर अच्छा लगा। एक अन्य यात्री सत्यम गर्ग ने कहा कि खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है। पहली बार आना हुआ है।
4.50 लाख यात्री करवा चुके हैं पंजीकरण

गांदरबल के जिला उपायुक्त श्यामबीर सिंह ने कहा कि स्थानीयल लोगों, सरकारी अमले और सुरक्षाबलों के कारण ही यात्रा सफल बनती है। उम्मीद है कि इस साल भी यात्रा अच्छी रहेगी। हमारे पास 7500 के करीब भक्तों का आंकड़ा है। लोग हमारे पास आ रहे हैं और मुझे लगता है कि आज भी यात्रा अच्छी जाएगी। इस बार पिछले साल से ज्यादा पंजीकरण हुआ है। करीब 4.50 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण करवा चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं यात्री

बालटाल आधार शिविर के डायरेक्टर हरबंस शर्मा ने कहा कि उनकी यात्रियों से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र साथ लेकर आने की अपील है। यात्री श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की तरफ से तय किए सभी नियमों का पाल करें। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां की गई हैं। ऐसी स्थिति के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की कई एमआरटी टीमें तैयार रखी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें