फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाबा बर्फानी के भक्तों से गुलजार हुए बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रघुनाथ बाजार सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर खरीदारी कर रहे यात्री, होटल भी पैक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अमरनाथ यात्रियों से शहर के बाजार गुलजार हैं। खासतौर पर पिछले तीन दिन यात्रा रुकने से रघुनाथ बाजार सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर श्रद्धालु खरीदारी कर रहे हैं। यात्रियों का लोड बढ़ने से शहर के अधिकांश होटल भी पैक रहे। स्थानीय धार्मिक स्थलों बावे वाली माता मंदिर, श्री रघुनाथ मंदिर आदि में भी भक्त माथा टेकने पहुंच रहे हैं। शहर के रघुनाथ बाजार, सिटी चौक, ज्यूल चौक, भगवती नगर, गुम्मट, रेजिडेंसी रोड, शालामार, पुरानी मंडी आदि स्थानों पर तीर्थयात्रियों की आवाजाही बढ़ी है। रघुनाथ बाजार बिजनेसमैन एसोसिएशन के प्रधान संजय गुप्ता ने बताया कि खासतौर पर यात्रा रुकने पर बाजार में रौनक बढ़ी है। हालांकि मंगलवार को यात्रा बहाल होने पर शहर के बाजारों में यात्रियों की आमद कर रही। ऑल जम्मू होटल एसोसिएशन के प्रधान पवन गुप्ता ने बताया कि यात्रा रुकने पर शहर के अधिकांश होटल यात्रियों से पैक रहे। सभी होटल प्रबंधनों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी यात्री से अधिक किराया न वसूला जाए। शहर में ही करीब 350 होटल हैं। अमरनाथ यात्रा से होटल व्यवसाय को गति मिली है।
विज्ञापन


भक्तों का बजट गड़बड़ाने से
ड्राईफ्रूट कारोबार पर असर
पिछले तीन दिन शहर में अमरनाथ यात्रा रुकने का ड्राईफ्रूट के कारोबार पर असर दिखा। श्रद्धालुओं का बजट गड़बड़ाने से ड्राईफ्रूट के कारोबार को गति नहीं मिल पाई है। इसमें यात्रियों ने जरूरी खरीदारी को ही प्राथमिकता दी। रिटेल ड्राईफ्रूट एसोसिएशन जम्मू के प्रधान ज्योति गुप्ता के अनुसार यात्रा बहाल रहने से उनके कारोबार में गति मिलती है। लेकिन यात्रा रुकने पर भक्तों का बजट खराब हो जाता है, जिससे वे ड्राईफ्रूट की खरीदारी नहीं करते। अब यात्रा बहाल होने पर फिर से कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें