फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आतंकी हमले भी नहीं डिगा पाए बाबा बफार्नी के भक्तों का उत्साह, 24 हजार ने किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 229760 ने नवाया शीश, आधार शिविर भगवती नगर से 5344 तीर्थयात्री रवाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू में निरंतर आतंकी हमले भी शिव भक्तों का उत्साह कम नहीं कर पाए हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। मौसम साफ रहने से पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से यात्रा जारी है। इस बीच मंगलवार को 24000 श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी दी। अब तक 229760 श्रद्धालु पवित्र गुफा में हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 213 छोटे-बड़े वाहनों में 5433 तीर्थयात्री कश्मीर के लिए रवाना हुए। अभी तक भक्तजनों का मौसम ने साथ दिया है। बीते एक दिन को छोड़कर यात्रा नियमित रूप से जारी है। आधार शिविर भगवती नगर (जम्मू) से बालटाल रूट के लिए 89 वाहनों में 1971 यात्री कश्मीर के लिए गए। इनमें 1412 पुरुष, 546 महिलाएं, एक बच्चा, एक साध्वी और 11 साधु शामिल रहे। इसी तरह पहलगाम रूट के लिए 2791 पुरुष, 571 महिलाएं, 17 बच्चे, 72 साधु और 11 साध्वियाें के साथ 124 वाहनों में कुल 3462 श्रद्धालु गए। आधार शिविर भगवती नगर से निरंतर 5 से 6 हजार श्रद्धालु जत्थे के साथ रवाना हो रहे हैं। जम्मू में निर्धारित तत्काल पंजीकरण और टोकन केंद्रों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना जारी है। बाबा के दरबार में जल्द जाने के उत्सुक भक्तजन लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। पवित्र गुफा में रोजाना 20 हजार से अधिक पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित कट आफ टाइमिंग के तहत ही वाहनों को बेस कैंपों की ओर रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें