फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: यात्रियों से गुलजार हुए जम्मू के बाजार, श्रद्धालुओं की बढ़ी चहल-पहल, मंदिरों में उमड़ी भीड़

Fri, 11 Jul 2025 12:34 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद जम्मू के बाजारों में चहल-पहल लौट आई है, जिससे व्यापारियों में उत्साह है और श्रद्धालु दर्शन के साथ खरीदारी का आनंद ले रहे हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से 'जम्मू दर्शन' बस सेवा शुरू करने की मांग की है। 
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2025 - फोटो : अभिषेक बड़ू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद जम्मू शहर एक बार फिर चहल-पहल से भर उठा है। बीते एक सप्ताह में लगभग एक लाख यात्री जम्मू से होकर गुजरे हैं, जिससे न सिर्फ मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी है, बल्कि रघुनाथ बाजार, रेजिडेंसी रोड, सिटी चौक और उससे सटे अन्य बाजारों में भी रौनक लौट आई है।

विज्ञापन


यात्री यहां पहुंचकर दर्शन के साथ-साथ खरीदारी भी कर रहे हैं। इससे स्थानीय व्यापारियों में काफी उत्साह है। लखनऊ से यात्रा करने आए हर्ष चौरसिया ने बताया कि यात्रा से लौटकर जम्मू में रुके तो भगवान रघुनाथ के दर्शन करने आ गए। बाजार में अच्छा माहौल है और काफी विविधता है। इसी तरह उत्तर प्रदेश के वाराणसी से आए संतोष अग्रहरि ने कहा कि इस समय मौसम भी अच्छा है। शाम होते ही उनके साथ आए यात्री बाजारों की ओर निकल गए।

बाजारों में रौनक, लेकिन और प्रयास जरूरी
रघुनाथ बाजार एसोसिएशन के प्रधान संजय गुप्ता ने कहा कि अगर शहर के प्रमुख बाजारों के आसपास यात्रा रजिस्ट्रेशन काउंटर होते, तो यात्रियों की आमद और भी बढ़ सकती थी। उम्मीद है कि प्रशासन आने वाले समय में इस दिशा में काम करेगा।
विज्ञापन


रघुनाथ बाजार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुरेंद्र महाजन ने बताया कि यात्रियों की आमद से व्यापार में तेजी आई है और बाजारों की रौनक लौट आई है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि अगर जम्मू दर्शन के लिए कोई बस सेवा चलाई जाए, तो इससे यात्रियों को धार्मिक स्थलों और बाजारों तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें