फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुफा में छड़ी मुबारक की आरती के साथ अमरनाथ यात्रा संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। 62 दिन तक चलने वाली अब तक की सबसे लंबी अमरनाथ यात्रा वीरवार को संपन्न हो गई। करीब 4.70 लाख तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। यात्रा के अंतिम दिन भगवान शिव की भगवा वस्त्रधारी पवित्र गदा ( जिसे ''छड़ी मुबारक'' के नाम से जाना जाता है) के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरि ने अमरनाथ गुफा में अंतिम पूजा का नेतृत्व किया। बता दें कि यह पवित्र यात्रा 1 जुलाई, 2023 को शुरू हुई थी। इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन




महंत दीपेंद्र गिरि ने कहा, वीरवार को श्रावण पूर्णिमा सूर्योदय के साथ थी और यही कारण था कि छड़ी मुबारक को बुधवार रात्रि पंचतरणी में विश्राम करने के बाद वीरवार सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा ले जाया गया। वहां पर पारम्परिक धार्मिक अनुष्ठान, पूजा, आरती की गई। पूजा के बाद पवित्र गुफा ''हर हर महादेव'' के जयघोष से गूंज उठी। उसके बाद सामूहिक रूप से जम्मू-कश्मीर और पूरे भारत की सुख और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।



उन्होंने बताया कि वीरवार रात पंचतरणी में विश्राम किया जाएगा, जिसके बाद 1 सितंबर को शेषनाग, चंदनबाड़ी होते हुए पहलगाम पहुंचा जाएगा जहां रात्रि पड़ाव होगा। महंत दीपेंद्र गिरि ने कहा कि 2 सितंबर प्रात: पहलगाम में लिद्दर नदी के किनारे पूजन और विसर्जन का अंतिम अनुष्ठान संपन्न किया जाएगा। बाद में महात्माओं के भोज के साथ इस वर्ष की स्वामी अमरनाथ जी की छड़ी मुबारक की यात्रा संपन्न हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें