फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra : पहली बार आस्था के साथ पर्यटन के संसार को निहारेंगे शिवभक्त, हेलिकॉप्टर बुकिंग अगले सप्ताह से

Sun, 11 Jun 2023 05:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

भ्रमण का फायदा यह होगा कि एक तो शहर के पर्यटन स्थलों का प्रचार दूसरे राज्यों में होगा, वहीं यात्रियों के आवागन से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से बालटाल, पहलगाम और श्रीनगर रूट के लिए अगले सप्ताह से हेलिकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू कर दी जाएगी
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार जम्मू शहर सहित अलग-अलग पर्यटन स्थलों का भ्रमण के दर्शन कराने की योजना बनाई गई है। भ्रमण का फायदा यह होगा कि एक तो शहर के पर्यटन स्थलों का प्रचार दूसरे राज्यों में होगा, वहीं यात्रियों के आवागन से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से बालटाल, पहलगाम और श्रीनगर रूट के लिए अगले सप्ताह से हेलिकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू कर दी जाएगी

विज्ञापन


इस बार की यात्रा में करीब चार लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसमें दो लाख श्रद्धालुओं को रोकना और जम्मू के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराने का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम की ओर से व्यवस्था करने के लिए पर्यटन विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं। यात्रा से पहले व्यवस्था करने को कहा गया है। यात्रियों के लिए एसआरटीसी की बसें को बुक किया जाएगा। बेस कैंप से पर्यटकों को बैठाया जाएगा और पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा।

इस बार बेस कैंप सहित अन्य ठहराव स्थलों पर भी यात्रियों को जागरूक किया जाएगा। यह सुविधा सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। शहर में महज एक दिन में पांच से सात रुपये प्रति यात्री भ्रमण कर सकेगा। इतना ही नहीं, शहर से बाहर यानी सुचेतगढ़ बॉर्डर और आसपास जगहों के लिए 1000-1200 रुपये के बीच यात्रा हो सकेगी।
विज्ञापन


यहां कर सकेंगे भ्रमण
यात्री बाहु फोर्ट, गंडोला, बाग-ए-बाहु पार्क, बावे वाली माता, म्यूजिकल फाउंटेन, बलिदान स्तंभ, मुबारक मंडी, जंबू जू, पीरखो, महामाया मंदिर, जबकि शहर से बाहर सुचेतगढ़, घराना वटलैंड, जियो पोता घाट, अंबारा, मनोस्ट्री, सुरुईंसर, मानसर, परमंडल का भ्रमण कर सकेंगे। यह यात्रा सुबह छह बजे शुरू होेगी, जो रात 10 बजे बेस कैंप में पहुंचने के साथ संपन्न होगी।

इस बार यात्रियों को भ्रमण भी करवाया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु घूम सकें, इसके लिए जागरूक किया जाएगा। पर्यटन विभाग को व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसा पहली बार हो रहा है।
- राजिंदर शर्मा, मेयर

हेलिकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंगअगले सप्ताह से
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्रवेशद्वार लखनपुर से कश्मीर तक यात्रा संबंधी तैयारियों को 15 से 20 जून के बीच पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। शिवभक्तों के स्वागत के लिए आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में भी मरम्मत सहित अन्य कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से बालटाल, पहलगाम और श्रीनगर रूट के लिए अगले सप्ताह से हेलिकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू कर दी जाएगी। इस सेवा से खासतौर पर बीमार, बुजुर्ग लोगों को राहत मिलती है। अब तक करीब ढाई लाख यात्री अग्रिम यात्री पंजीकरण करवा चुके हैं।

हर साल हेलिकॉप्टर के माध्यम से हजारों अमरनाथ यात्री सफर करते हैं। बोर्ड की ओर से पहले मई के आखिरी सप्ताह, फिर जून के पहले सप्ताह और अब दूसरे सप्ताह में ऑनलाइन हेलिकॉप्टर  बुकिंग प्रक्रिया शुरू करने की बात कही जा रही है। हेलिकॉप्टर की बुकिंग मान्यता प्राप्त एजेंटों और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन की जाती है। बालटाल रूट के लिए नीलग्रथ-पंजतरणी-नीलग्रथ रूट के लिए ग्लोबल वैक्ट्रा हेलिक्राप लिमिटेड, पहलगाम से पहलगाम-पंजतरणी-पहलगाम रूट के लिए हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड और श्रीनगर रूट के लिए श्रीनगर-पहलगाम-श्रीनगर और श्रीनगर ननीलग्रथ-श्रीनगर रूट के लिए आपरेटर एमएस पवन हंस लिमिटेड की सेवाएं ली जाती हैं। 

श्री राम मंदिर पुरानी मंडी के महंत रामेश्वर दास ने बताया कि 30 से 35 साधु संत आ चुके हैं और आगामी दिनों में मंदिर परिसर में यह भीड़ बढ़ेगी। साधु संतों की आरामदायक अमरनाथ यात्रा के लिए मंदिर परिसर में सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां उनके ठहरने, भोजन, पंजीकरण आदि की व्यवस्था रहती है। बाबा बर्फानी के भक्तों की सेवा के लिए 15 जून के बाद से पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट के लिए लंगर संगठनों का पहुंचना शुरू हो जाएगा। यात्रा के सुचारू संचालन के लिए आगामी दिनों में संबंधित रूटों पर कैंप निदेशकों और अतिरिक्त कैंप निदेशकों की तैनाती कर दी जाएगी। इन अधिकारियों की देखरेख में संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ काम करेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें