फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छड़ी मुबारक दशनामी अखाड़ा से 16 को शंकराचार्य मंदिर के लिए होगी रवाना

विज्ञापन
अमरनाथ गुफा के पास डिब्बे में भालू का मुंह फंस गया, जिसे कर्मचारियों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित नि
विज्ञापन
तैयारियां शुरू, दो सितंबर को लिद्दर नदी में सुबह 9:15 बजे पूजन और विसर्जन होगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। यात्रा के आगे बढ़ने के साथ आगामी छड़ी मुबारक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। छड़ी श्रीनगर के ऐतिहासिक मंदिरों में दर्शन के बाद पवित्र गुफा के लिए प्रस्थान करेगी। तय समय के अनुसार 16 अगस्त को छड़ी मुबारक दशनामी अखाड़ा श्रीनगर से सुबह 7 बजे शंकराचार्य मंदिर के लिए रवाना होगा। 17 अगस्त को सुबह छड़ी मुबारक शारिका भवानी मंदिर में जाएगी और वापस दशनामी अखाड़ा श्रीनगर लौटेगी। 19 अगस्त को दशनामी अखाड़ा श्रीनगर में छड़ी स्थापना और ध्वजारोहण समारोह का आयोजन होगा।
21 अगस्त को नागपंचमी पर पारंपरिक छड़ी पूजन दशनामी अखाड़ा श्रीनगर में शाम पांच बजे होगा। 26 अगस्त को बम-बम भोले के जयघोष के साथ छड़ी मुबारक पवित्र गुफा के लिए प्रस्थान करेगी। श्रीसुरेश्वर मंदिर श्रीनगर में पूजन किया जाएगा। 27 अगस्त को पहलगाम में पूजन और रात्रि विश्राम होगा। 28 अगस्त को छड़ी मुबारक चंदनबाड़ी पहुंचेगी। 29 अगस्त को चंदनबाड़ी से होते हुए शेषनाग पहुंचेगी। 30 अगस्त को शेषनाग से पंचतरणी और अगले दिन श्रावण पूर्णिमा पर पवित्र गुफा में छड़ी मुबारक दर्शन करेगी। एक सितंबर को छड़ी मुबारक पहलगाम के लिए वापसी करेगी और अगले दिन दो सितंबर को लिद्दर नदी में सुबह 9:15 बजे पूजन व विसर्जन होगा।
विज्ञापन


1480 भक्तों ने किए बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में गिरावट के साथ आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से वैकल्पिक दिन में जत्थे को कश्मीर के लिए रवाना किया जा रहा है। शनिवार को आधार शिविर जम्मू से 915 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना किया गया। इसमें बालटाल रूट के लिए 186 पुरुष, 54 महिलाओं के साथ 240 और पहलगाम रूट के लिए 550 पुरुष, 97 महिलाएं, 25 साधु और तीन साध्वियों के साथ 675 यात्री कश्मीर के लिए रवाना हुए हैं। इस बीच पवित्र गुफा में 1480 यात्रियों ने दर्शन किए। इसमें 1221 पुरुष, 237 महिलाएं, 10 बच्चे और 12 साधु शामिल रहे। अब तक 431553 श्रद्धालु बाबा के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।
विज्ञापन




गुफा के पास भालू मिला, डिब्बा में मुंह फंसा
जम्मू। अमरनाथ की पवित्र गुफा में भंडारे के पास शनिवार को अचानक एक भालू के पहुंचने की सूचना है। वह खाने की तलाश में आया था और एक टीन के डिब्बे में मुंह डालने पर उसका मुंह फंस गया, जिससे वह परेशान होकर इधर उधर भाग रहा था। बताया जाता है कि उसके साथ एक और भालू था, लेकिन वह भाग निकला। कर्मचारियों ने रेस्क्यू चलाकर डिब्बे से भालू के मुंह को निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें