अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा 2024 के सुचारू संचालन के लिए यात्रा ट्रैक और यात्रा रूट पर कैंप निदेशकों, उप निदेशकों, अतिरिक्त निदेशकों की नियुक्ति की गई है। इसमें जेकेएएस, सुरक्षाबलों के अधिकारी, बीडीओ, संयुक्त आयुक्त आदि स्तर के अधिकारी हैं।
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से जारी एक आदेश में नुनवान के लिए विकास गुप्ता को कैंप निदेशक, सौरभ शर्मा, शशांक पाधा को अतिरिक्त कैंप निदेशक तथा जफर मेहदी को उप कैंप निदेशक बनाया गया है। पहलगाम हेलिपेड के लिए अरुण किशोर कोतवाल को कैंप निदेशक, कुलदीप कुमार को उप कैंप निदेशक और खुदमुख्तर देव को उप कैंप निदेशक बनाया गया है। चंदनबाड़ी के लिए पवन कुमार को कैंप निदेशक, अंकित गुप्ता, हिम्मत कुमार रैना को अतिरिक्त कैंप निदेशक, लतीफ अहमद खान, केडी भगत को उप कैंप निदेशक बनाया गया है। जोजीबाल के लले साहिल अंग्राल को कैंप निदेशक, मोहम्मद यूसुफ को उप कैंप निदेशक, शेषनाग के लिए इंद्रजीत सिंह को कैंप निदेशक, कुनाल सिंह, चेतन शर्मा को अतिरिक्त कैंप निदेशक और अरविंदर कुमार को उप कैंप निदेशक बनाया गया है। पंजतरणी के लिए कृष्ण लाल को कैंप निदेशक, वीरेंद्र कुमार, अजय सिंह, दिलीप कुमार, संदेश कुमार को अतिरिक्त कैंप निदेशक और गुरुपूर्व सिंह को उप कैंप निदेशक बनाया गया है। लोअर पवित्र गुफा के लिए विशाल सिंह परिहार को कैंप निदेशक, सुनील कुमार को अतिरिक्त कैंप निदेशक और सज्जाद हुसैन को उप कैंप निदेशक बनाया गया है। पवित्र गुफा के लिए जगदीश सिंह को निदेशक पवित्र गुफा श्राइन क्षेत्र, सचिन जमवाल को कैंप निदेशक, सुशील सिंह, अभिलाश शर्मा को अतिरिक्त कैंप निदेशक, सतवीर सिंह और विशाल मन्हास को उप कैंप निदेशक बनाया गया है। संगम के लिए ओम प्रकाश को कैंप निदेशक, ऋषि सिंह को उप कैंप निदेशक, बारीमार्ग के लिए राम पाल को कैंप निदेशक, विनोद कुमार को उप कैंप निदेशक, दोमेल के लिए किशोर सिंह को कैंप निदेशक, अश्विनी हंसा , प्रदीप कुमार शान को अतिरिक्त कैंप निदेशक, फिरोज हुसैन, सज्जाद हुसैन परे को उप कैंप निदेशक बनाया गया है। बालटाल के लिए हरबंस लाल को कैंप निदेशक, केवल कृष्ण शर्मा, हेमंत वेद, शैलेंद्र कुमार को अतिरिक्त कैंप निदेशक, दलजीत सिंहको उपनिदेशक निदेशक, नीलग्राथ हेलिपेड के लिए अनिल कुमार चंदेल को कैंप निदेशक, रवि कुमार को अतिरिक्त कैंप निदेशक और मुख्तियार अहमद को उप कैंप निदेशक बनाया गया है। श्रीनगर हेलिपेड के लिए अभिलव महाजन को कैंप निदेशक, पंथा चौक श्रीनगर के लिए अभिषेक चंद्रा वैद को कैंप निदेशक और चंद्रकोट के लिए जितेंद्र पाल सिंह को कैंप निदेशक बनाया गया है।