फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra : पहले दिन 7,900 श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, उत्साह के साथ घाटी में गूंजे जयकारे

Sun, 02 Jul 2023 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू-श्रीनगर

सार

बम-बम भोले और जय बाबा बर्फानी के जयघोष के बीच शनिवार को श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में 7,900 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बाबा के दरबार में भक्तों के जोश से पूरा माहौल शिवमय बना रहा। 
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा... - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बम-बम भोले और जय बाबा बर्फानी के जयघोष के बीच शनिवार को श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में 7,900 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बाबा के दरबार में भक्तों के जोश से पूरा माहौल शिवमय बना रहा। 

विज्ञापन


शनिवार तड़के बालटाल और पहलगाम रूट से पवित्र गुफा के लिए 5,600 श्रद्धालुओं को रवाना किया गया था। बाकी श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। यात्रा मार्ग के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल निगरानी कर रहे हैं। इस बार यात्रा 62 दिन की होगी जो 31 अगस्त   को समाप्त होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा- यात्रा विरासत का दिव्य और भव्य स्वरूप 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरनाथ यात्रा को देश की विरासत का दिव्य और भव्य स्वरूप बताते हुए कहा, मेरी कामना है कि बाबा बर्फानी के आशीर्वाद से सभी श्रद्धालुओं के जीवन में नए उत्साह एवं नई ऊर्जा का संचार हो, साथ ही अमृतकाल में हमारा देश संकल्प से सिद्धि की ओर तेजी से आगे बढ़े। जय बाबा बर्फानी।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्हंने कहा कि अमरनाथ यात्रा सनातन संस्कृति की अटूट परंपरा व मान्यताओं का प्रतीक है। 

सैन्य जवानों ने घायल यात्री को एयरलिफ्ट कर पहुंचाया अस्पताल
आधार शिविर संगम के पास हादसे के शिकार हुए एक यात्री की सैन्य जवानों जान बचाई है। जैसे ही वह गुफा की ओर रवाना हुआ था गिर गया। उसे जवानों ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें