फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: अब तक 33 हजार ने कराया अग्रिम पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। देशभर में कोरोना की गंभीर स्थिति को देखते हुए जून में होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अस्थायी तौर पर स्थगित करने के बाद श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। अभी तक पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट के लिए पूरे देश में 33 हजार यात्री पंजीकरण करवा चुके हैं। अमरनाथ यात्रा आगामी 28 जून से प्रस्तावित है।
विज्ञापन

बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए 1 अप्रैल से जम्मू कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यस बैंक की 446 बैंक शाखाओं में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके बाद 15 अप्रैल से आनलाइन पंजीकरण भी शुरु कर दिया गया था। देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल के मध्य तक कोरोना की दूसरी लहर में जबरदस्त तेजी आने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
इस बार बोर्ड को यात्रा में 6 लाख यात्रियों के पहुंचने के पहुंचने की उम्मीद है। यात्रियों की सहूलियत के लिए पहली बार बालटाल से दोमेल तक निशुल्क बैटरी कार सेवा भी शुरू की जा रही है। इसके साथ श्रीनगर से बालटाल के लिए हेलिकाप्टर सेवा शुरू की जा रही है, जिसके लिए निविदा की तिथि को बढ़ाया गया है। इस बार यात्रा मार्ग पर दैनिक यात्रियों की संख्या 7500 से बढ़ाकर 10 हजार की गई है। इसके अलावा यात्रियों और सेवा प्रदाताओं के लिए दुर्घटना बीमा कवर 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख और पोनी के लिए 30 हजार से बढ़ाकर 50 हजार किया गया है। 15 जून तक यात्रा मार्ग पर संचार सेवाएं चालू करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

-2019 से नहीं हो सकी है यात्रा
2020 में भी कोविड के चलते अमरनाथ यात्रा को रद्द करना पड़ा था। इससे पहले 2019 में अनुच्छेद 370 हटने से यात्रा को निर्धारित समय से पहले ही खत्म कर दिया गया था। पंजीकरण प्रक्रिया रुकने से शिव भक्तों में मायूसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें