जम्मू यात्री निवास से 24वें जत्थे में 7009 शिवभक्त पहलगाम और बालटाल रवाना। पहलगाम मार्ग के लिए रवाना हुए 5505 यात्रियों में से 4124 पुरुष, 1203 महिलाएं, दस बच्चे, 159 साधु और 9 साध्वी शामिल थीं।
जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में 237 वाहनों के जरिये 7009 अमरनाथ यात्रियों का 24वां जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
सुबह 4:20 बजे पहलगाम मार्ग के लिए रवाना हुए 5505 यात्रियों में से 4124 पुरुष, 1203 महिलाएं, दस बच्चे, 159 साधु और 9 साध्वी शामिल थीं। वहीं बालटाल मार्ग के लिए सुबह 3:20 बजे रवाना हुए 1504 श्रद्धालुओं में से 886 पुरुष, 590 महिलाएं, 28 बच्चे शामिल रहे।
यात्री निवास से यात्रा शुरू होने से अब तक दो लाख से ज्यादा शिवभक्त अमरनाथ यात्रा पर आगे के पड़ाव के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार ढाई लाख के करीब श्रद्धालु अभी तक पवित्र गुफा में हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं। 29 जून से शुरू हुई यात्रा 11 अगस्त को संपन्न होगी।