भक्तों पर चढ़ रहा शिवरंग बढ़ रहा कारवां
पिछले तीन वर्षों से मैं बाबा बर्फानी के दर्शन करने आ रहा हूं। पहले की अपेक्षा इस बार श्रद्धालुओं में खास उत्साह है। शायद इसी वजह से इस वर्ष श्रद्धालुओं पर कुछ ज्यादा शिव रंग चढ़ रहा है। गुरुविंदर सिंह कुशवाह, पटना, बिहार
भोले ने बुलाया तो हम चले आए। घर पर बैठे थे, साथियों ने प्रेरित किया और हम निकल पड़े। बाबा की माया ही है जो हमें यहां खींच लाई। पहली बार दर्शन करने जा रहा हूं, हमारे साथ करीब 15 लोग हैं। धर्मेंद्र सिंह चंदेल, कानपुर, उत्तर प्रदेश
यह हमारी तीसरी अमरनाथ यात्रा है। इस बार हर भक्त में जबरदस्त उत्साह है और यात्रियों की भीड़ भी ज्यादा है। बहुत खुश हूं कि बाबा बर्फानी ने चौथी बार दर्शन का बुलावा दिया। राकेश कुमार, इंदौर, मध्य प्रदेश
पहला दिन होने से कुछ परेशानियां हुईं, लेकिन उत्साह कम नहीं है। प्रशासन से आग्रह है कि बेहतर प्रबंध करें ताकि श्रद्धालु निर्धारित दिन अंतिम पड़ाव पहुंच सकें।
रामबाबू केसरवानी, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश