फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2023: परेशानी पर पुलिस नाकों पर करें संपर्क, रेलवे स्टेशन-कुंजवानी में दो सहूलियत केंद्र तैयार

Fri, 30 Jun 2023 02:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में अमरनाथ यात्रियों की सभी प्रकार की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर शहर के किसी भी पुलिस नाके से संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए गाइड लाइन तय की गई है।
विज्ञापन
जम्मू में अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू पहुंचने वाले श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए जिला पुलिस ने खास व्यवस्था की है। शहर के सभी प्रमुख पुलिस नाकों पर ऐसी होर्डिंग लगाई गई हैं, जहां संबंधित थाने के थानेदार समेत अन्य पुलिस अफसरों के नंबर दिए गए हैं। यदि किसी भी अमरनाथ यात्री को कोई दिक्कत है तो वह उन नंबरों पर संपर्क कर मदद मांग सकता है।

विज्ञापन


इसके लिए कुंजवानी और जम्मू रेलवे स्टेशन पर पुलिस की तरफ से दो सहूलियत केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां यात्री समस्याओं को बता सकते हैं। यह जानकारी एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने दी है। उन्होंने बताया कि संबंधित थानों के नंबर देने का उद्देश्य यात्रियों की समस्याओं को हल करना है।

थानेदारों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। रेलवे स्टेशन और कुंजवानी के सहूलियत केंद्रों में भी यही सुविधा मौजूद रहेगी। सूत्रों के अनुसार पुलिस की स्पेशल ब्रांच के कर्मियों को शहर के सभी भीड़भाड़ और प्रमुख स्थलों पर तैनात किया गया है, जो लोगों और यात्रियों के बीच मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


यह कर्मी संदिग्धों पर नजर रखेंगे और पूछताछ करेंगे। संदिग्ध दिखने पर उसे तत्काल संबंधित थाने के हवाले किया जाएगा। इससे शरारती और देश विरोधी तत्वों पर नजर रखी जाएगी। भगवती नगर समेत अन्य शिविरों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है।

सीआरपीएफ की महिला बटालियन भी तैनात

भगवती नगर आधार शिविर में सीआरपीएफ की महिला बटालियन को भी तैनात किया गया है, ताकि महिला यात्रियों को सहूलियत हो। साथ ही चेकिंग के दौरान भी कोई समस्या पेश न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें