फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा 2023: आधार शिविरों में होमगार्ड, एसडीआरएफ जवान तैनात, यात्रा से ठीक पहले संभालेंगे मोर्चा

Tue, 20 Jun 2023 02:39 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अमरनाथ यात्रा के कठुआ से श्रीनगर तक आधार शिविरों में भी एसडीआरएफ और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। हर एक जगह के हिसाब से करीब 600 एसडीआरएफ कर्मी और सिविल डिफेंस के वालंटियर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
आधार शिविर बालटाल में टेंट सिटी स्थापित करने का काम भी तेजी से चल रहा है - फोटो : बारिस जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी श्री अमरनाथ यात्रा के लिए होमगार्ड और एसडीआरएफ की भी तैनाती होगी। इसमें खासकर एक बचाव दल शामिल है, जिसमें 30 से 40 लाेगों को शामिल किया गया है। यह दल अमरनाथ यात्रा के दोनों रूट पर तैनात रहेगा, ताकि किसी तरह की आपदा या फिर बीमार होने वाले यात्रियों की मदद की जा सके।

विज्ञापन


इस दल को खासतौर पर पर्वतरोही प्रशिक्षण दिया गया है। अमरनाथ यात्रा के कठुआ से श्रीनगर तक आधार शिविरों में भी एसडीआरएफ और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। हर एक जगह के हिसाब से करीब 600 एसडीआरएफ कर्मी और सिविल डिफेंस के वालंटियर तैनात किए गए हैं।

यह यात्रा शुरू होने के दो दिन पहले ही मोर्चा संभाल लेंगे। यह लोग अमरनाथ यात्रा में पहुंचने वाले यात्रियों के जरूरी बंदोबस्त की देखरेख करेंगे। बता दें कि एसडीआरएफ होमगार्ड सिविल डिफेंस के कमांडेंट जनरल बी श्रीनिवासन का कुछ दिन पहले ही तबादला हो गया था।
विज्ञापन


एडीजीपी एस जे एम जिलानी को इसका अतिरिक्त पदभार दिया गया है, जिन्होंने फिलहाल अभी उक्त पदभार नहीं संभाला है। जिलानी का कहना है कि पद संभालने के बाद ही वह एसडीआरएफ के यात्रा को लेकर बनाए गए शेड्यूल का विवरण दे सकेंगे।  

एलजी ने बैठक में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने संबंधित विभागों और एजेंसियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने यात्रा के लिए चल रहे कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए जनशक्ति और संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उपराज्यपाल को बीआरओ द्वारा यात्रा ट्रैक्स को अपग्रेड करने, सभी कमजोर हिस्सों पर सुरक्षा रेलिंग लगाने, बर्फ हटाने, सेना के टेंट लगाने और दूरसंचार नेटवर्क को मजबूत करने के काम से अवगत कराया गया। उपराज्यपाल ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाने और यात्रा मार्ग के साथ बैंडविड्थ बढ़ाने का निर्देश दिया।

उन्होंने सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया। बैठक में श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के सीईओ मनदीप कुमार भंडारी, जीओसी 15 कोर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और नागरिक प्रशासन, एसएएसबी, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें