फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2023: लंगर लगाने के लिए 28 कमेटियों ने किया आवेदन, टिकरी से चिनैनी सुरंग तक मिलेगा प्रसाद

Mon, 19 Jun 2023 11:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

उधमपुर जिले में टिकरी से चिनैनी नाशरी सुरंग तक करीब 51 किलोमीटर लंबे हाईवे से अमरनाथ यात्रा निकलती है। जब कभी हाईवे बंद होता है तो जम्मू से रवाना किए अमरनाथ यात्रियों को उधमपुर में ही रखा जाता है।
विज्ञापन
राम मंदिर में भोजन करते साधु व अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधमपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरनाथ यात्रियों के लिए इस बार भी 25 से अधिक लंगरों की व्यवस्था होगी। टिकरी से चिनैनी नाशरी सुरंग तक हाईवे के किनारे लंगर लगाए जाएंगे। यह लंगर 24 घंटे चलते रहेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने लंगर समितियों को अनुमति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जिले में टिकरी से चिनैनी नाशरी सुरंग तक करीब 51 किलोमीटर लंबे हाईवे से अमरनाथ यात्रा निकलती है। जब कभी हाईवे बंद होता है तो जम्मू से रवाना किए अमरनाथ यात्रियों को उधमपुर में ही रखा जाता है। इस दौरान यात्रियों के खाने पीने का मुख्य साधन उधमपुर में लगाए गए लंगर होते हैं।

जम्मू के आधार शिविर से रवाना होने के बाद अमरनाथ यात्रा का जत्था सुबह का नाश्ता उधमपुर में ही करता है। उधमपुर में हर वर्ष 25 से 30 लंगर लगते हैं। इसके लिए प्रशासन अनुमति देता है और पुलिस सुरक्षा की जिम्मेदारी लेती है। यात्रा शुरू होने के दिन नजदीक आने के साथ ही तैयारियां भी तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के पास कुल 28 लंगर कमेटियों ने लंगर लगाने की अनुमति के लिए आवेदन किया है। इनकी पहले पुलिस वेरिफिकेशन करेगी और पुलिस की तरफ से एनओसी दिए जाने के बाद जिला प्रशासन इनको अनुमति प्रदान कर देगा।

लंगरों में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

यात्रा के दौरान लंगर में प्लास्टिक व पॉलीथिन के इस्तेमाल पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगाया है। लंगर समितियों को आदेश दिए हैं कि कोई भी प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेगा। लंगरों में कूड़ेदान की व्यवस्था करनी होगी और सफाई व्यवस्था का पूरा ख्याल रखना होगा।

जल्द शुरू हो जाएगा लंगर लगाने का काम

पिछले कुछ दिनों से लगातार लंगर लगाने के लिए आवेदन मिल रहे हैं और अभी तक कुल 28 लोग आवेदन कर चुके हैं। इनकी वेरिफिकेशन के लिए पुलिस को कहा गया है। जल्द ही इनको अनुमति प्रदान कर दी जाएगी और लंगर लगाने का काम भी शुरू हो जाएगा। -जोगिंद्र सिंह जसरोटिया, एडीसी, उधमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें