फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा 2022: जम्मू से 16वें जत्थे में 5461 श्रद्धालु रवाना, अब तक 1.52 लाख भक्त कर चुके बाबा बर्फानी के दर्शन

Sat, 16 Jul 2022 02:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से यात्रा शुरू होने से अब तक 93987 शिवभक्त अमरनाथ यात्रा पर आगे के पड़ाव के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं आधिकारिक रिकार्ड के अनुसार 1.52 लाख श्रद्धालु अभी तक बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
बाबा बर्फानी के दर्शन को जाते श्रद्धालु - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से 16वां जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। इसमें 5461 अमरनाथ यात्री शामिल थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में 220 वाहनों में यात्री बम बम भोले के जयकारों के साथ रवाना हुए। वहीं, करनाल के एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ जत्था 

पहलगाम मार्ग के लिए रवाना हुए 3486 यात्रियों में 2806 पुरुष, 563 महिलाएं, 16 बच्चे, 89 साधु और 11 साध्वी शामिल थीं। वहीं बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुए 1975 श्रद्धालुओं में 1348 पुरुष, 603 महिलाएं, 24 बच्चे शामिल थे।

अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को संपन्न होगी

जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से यात्रा शुरू होने से अब तक 93987 शिवभक्त अमरनाथ यात्रा पर आगे के पड़ाव के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं आधिकारिक रिकार्ड के अनुसार 1.52 लाख श्रद्धालु अभी तक बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। 29 जून से शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को संपन्न होगी।

चढ़ाई चढ़ते समय पड़ा दिल का दौरा 

अमरनाथ यात्रा के दौरान शुक्रवार सुबह श्रद्धालु को दिल का दौरा पड़ा। जानकारी के अनुसार चढ़ाई चढ़ते समय श्रद्धालु अचानक से गिर पड़ा। जवान उसे तुरंत पंचतरणी स्थित चिकित्सा केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक मृतक की शिनाख्त महावीर प्रसाद (66) निवासी करनाल हरियाणा के रूप में हुई है।

बालटाल और नुनवान पहलगाम में मौसम साफ 

हालांकि किसी ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं इस बीच आज सुबह मौसम साफ रहने के चलते बालटाल और नुनवान पहलगाम स्थित दोनों आधार शिविरों से शिव भक्तों को पवित्र गुफा की ओर चढ़ाई करने की अनुमति दी गई।

  • मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर हलकी बारिश के अलावा अधिकतर मौसम साफ रहने की संभावना जताई है, जिससे उम्मीद है कि यात्रा प्रभावित नहीं होगी।

डीजीपी ने पवित्र गुफा का दौरा किया, पंजतरणी में व्यवस्था जांची 

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को पवित्र गुफा और पंचतरणी का दौरा कर अमरनाथ यात्रा की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नागरिक प्रशासन और सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ बातचीत की। इसके अलावा शेष नाग कैंप का हवाई सर्वेक्षण भी किया।

यात्रियों की जानें बचाने के लिए प्रबंधन की सराहना की

वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करते हुए आपदा में यात्रियों की जानें बचाने के लिए प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने सभी अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है।

बचाव अभियान और हादसे की जानकारी दी 

उन्होंने यात्रियों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों के बीच उच्चतम स्तर के तालमेल पर जोर दिया। नागरिक प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने डीजीपी को बचाव अभियान और हादसे के बाद तीर्थयात्रियों और सेवा प्रदाताओं को प्रदान की जा रही सहायता के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें