फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर, दर्जनों लंगर ट्रकों ने जवाहर टनल किया पार

Thu, 20 Jun 2019 02:31 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
शिव भक्तों की सेवा के लिए पहुंच रहे दर्जनों लंगर ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। शिव भक्तों की सेवा के लिए पहुंच रहे दर्जनों लंगर ट्रकों ने बुधवार को जवाहर टनल को पार किया। रामबन और दूसरे कई हिस्सों में देरी से पहुंचने वाले कुछ लंगर ट्रकों को सुरक्षा कारणों से रोका भी गया है, जिन्हें गुरूवार को घाटी के लिए रवाना किया गया। 
विज्ञापन


लंगर संगठन पारंपरिक पहलगाम और बालटाल ट्रैक पर पहुंचकर बाबा बर्फानी के भक्तों की सेवा के लिए लंगर स्थापित करेंगे। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में भी यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

बताया जाता है कि रामबन से जवाहर टनल के लिए दिनभर चालीस ट्रकों को घाटी के लिए भेजा गया। रामबन के कोहूबाग क्षेत्र में देरी से पहुंचने वाले करीब आठ लंगर ट्रकों को रोका गया है। प्रत्येक लंगर संगठन के साथ औसतन 5-6 ट्रक सामान लेकर पहुंच रहे हैं। श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (साबलो) महासचिव राजन गुप्ता ने बताया कि देशभर से दर्जनों लंगर संगठन जम्मू-कश्मीर में पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


शहर के विभिन्न स्थानों पर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को मुकम्मल बनाया जा रहा है। यात्रा के लिए देशभर से साधु संतों का पहुंचना शुरू हो गया है। ये साधु संत शहरभर का भ्रमण करके यात्रा के लिए निकलते हैं। साधुओं के साथ किन्नर भी यात्रा के लिए जाते हैं। 

यात्रा ट्रैक पर बर्फ हटाने के साथ अन्य तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। कैंप निदेशकों को वीरवार तक श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ कार्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है, जिसके बाद कैंप निदेशकों की यात्रा ट्रैक पर नियुक्ति की जाएगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें