फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2022: बाबा बर्फानी के दर्शन कर 11 भक्त हजार लौटे, महिला यात्री और टेंट वाले की मौत

Thu, 21 Jul 2022 04:03 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 4355 श्रद्धालुओं का जत्था भेजा गया, जो देर शाम को बालटाल और पहलगाम बेस कैंपों तक पहुंच गया था। शिव भक्तों का मौसम अनुकूल साथ दे रहा है।  पवित्र गुफा में पवित्र हिमलिंग का आकार कम हो गया है। 
विज्ञापन
जम्मू में अमरनाथ यात्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से अमरनाथ यात्रा जारी है। बम बम भोले के जयघोष के बीच बुधवार को 11755 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। यात्रा रूट पर पंचतरणी में शारीरिक समस्या के कारण एक महिला यात्री की मौत हुई। इसके अलावा एक टेंट वाले की भी मौत हुई है।

विज्ञापन


इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 4355 श्रद्धालुओं का जत्था भेजा गया, जो देर शाम को बालटाल और पहलगाम बेस कैंपों तक पहुंच गया था। शिव भक्तों का मौसम अनुकूल साथ दे रहा है।  पवित्र गुफा में पवित्र हिमलिंग का आकार कम हो गया है, लेकिन भक्तों के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।

देशभर से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु जम्मू कश्मीर में पहुंच रहे हैं। जम्मू शहर के बाजार पूरी तरह से शिवमय के रंग में रंगे हुए हैं। तीर्थ यात्रियों के आवागमन से भक्तों में आस्था देखते ही बन रही है। श्री राम मंदिर पुरानी मंडी में भी साधु संत पूरे माहौल को भक्तिमय बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से बालटाल रूट के लिए 1846 श्रद्धालुओं को भेजा गया। इसमें 1191 पुरुष, 643 महिलाएं, 12 बच्चे शामिल हैं। इसी तरह पहलगाम रूट के लिए 2509 श्रद्धालुओं को भेजा गया जिसमें 1932 पुरुष, 454 महिलाएं, 3 बच्चे, 95 साधु और 25 साध्वी शामिल हैं।

आगामी दिनों में अमरनाथ छड़ी मुबारक को भी आगे बढ़ाया जाएगा। छड़ी मुबारक कश्मीर के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने पर आखिर में पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करेगी। इस छड़ी के साथ साधु संतों के अलावा अंतिम जत्थे के साथ जाने वाले श्रद्धालु भी शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें