फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ की पवित्र गुफा में कल प्रथम पूजा होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 24 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पवित्र गुफा में भवन पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रथम पूजा की जाएगी। इसमें जम्मू से भी कई सेवक कश्मीर के लिए मंगलवार को रवाना हुए। प्रथम पूजा में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नितीश्वर कुमार सहित बोर्ड के अन्य अधिकारी व सदस्य मौजूद रहेंगे। इस बार कोविड महामारी के कारण अमरनाथ यात्रा को रद्द किया गया है, जिससे यात्रा की पारंपरिक पूजा अर्चना व अन्य अध्यात्मिक गतिविधियां सांकेतिक तौर पर की जाएंगी।
विज्ञापन

श्री अमरनाथ बूढ़ा अमरनाथ यात्रा न्याय के पवन कोहली ने बताया कि प्रथम पूजा के लिए न्यास से महासचिव सुदर्शन खजूरिया, वरिष्ठ उपप्रधान कर्ण सिंह और उपप्रधान शक्ति शर्मा मंगलवार को श्रीनगर के लिए रवाना हुए, जो बुधवार को बालटाल के लिए रवाना होंगे, यहां से वीरवार को सुबह 10.30 बजे पवित्र भवन में प्रथन पूजन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी प्रथम पूजा में शामिल होने के लिए गए हैं। बताया जाता है कि आगामी 28 जून को बोर्ड के चेयरमैन व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सहित अन्य बोर्ड के अधिकारी पवित्र गुफा में पहली पूजा में शामिल होंगे। बोर्ड की ओर से इसी दिन औपचारिक तौर से यात्रा की शुरुआत की घोषणा की गई है, जो रक्षाबंधन तक चलनी है। यात्रा के रद्द होने के बाद बोर्ड ने देश विदेश के शिव भक्तों के लिए प्रात और सायंकाल में भवन से पूजा का सीधा लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें