फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी की महिमा अब लेजर शो में, श्रद्धालुओं को मिलेगा दिव्य अनुभव

Sun, 12 Apr 2026 11:42 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू के तवी रिवर फ्रंट पर श्रद्धालुओं के लिए भव्य महाआरती और लेजर शो का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ धाम - फोटो : फिरदौस, गांदरबल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा के दौरान इस बार श्रद्धालुओं को अनूठा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव मिलने जा रहा है। नगर निगम की ओर से तवी रिवर फ्रंट पर भव्य महाआरती और आकर्षक लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। निगम के इस विशेष आयोजन में श्रद्धालु वाराणसी की तर्ज पर होने वाली महाआरती का आनंद ले सकेंगे। घाटों पर दीपों की रोशनी, मंत्रोच्चारण और भक्ति का माहौल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव से सराबोर करेगा।

विज्ञापन


इसके साथ ही आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए लेजर शो के माध्यम से तवी नदी की महिमा और बाबा बर्फानी की गाथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। यह दृश्य न केवल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देने में सहायक होगा।

देवांश यादव ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य अमरनाथ यात्रा को और अधिक यादगार बनाना है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करने के लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है। यह पहल जम्मू शहर को एक नई पहचान देने के साथ-साथ देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के लिए पहुंचे 70 श्रद्धालु
अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी जोश देखा जा रहा है। शनिवार को सरवाल अस्पताल में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 70 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही अस्पताल परिसर में रौनक बनी रही। श्रद्धालु अपनी शारीरिक जांच करवाने के लिए कतारों में खड़े नजर आए।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कैयलु ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। श्रद्धालुओं को अधिक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए प्रक्रिया को तेज और सरल रखा गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सरवाल के अलावा श्रद्धालु कोट-भलवाल, मढ़, जानीपुर, सुभाष नगर और रूपनगर स्थित नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर भी अपना स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

सरवाल क्षेत्र के युवा अंश, वंश, भुवन, वरुण और रोबिन का समूह चौथी बार यात्रा पर जाने के लिए उत्साहित है। जैसे ही डॉक्टरों ने उन्हें फिट घोषित कर प्रमाण पत्र सौंपा, पूरा अस्पताल परिसर बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। इन युवाओं ने बताया कि वे इस बार बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। अस्पताल प्रशासन के सहयोग और त्वरित कार्रवाई से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें