फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहावने मौसम से अमरनाथ यात्रियों को राहत

Fri, 03 Jul 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रा के शुरू होने के साथ यात्रियों के लिए मौसम मेहरबान बना हुआ है। जम्मू में तपिश बढ़ी है, लेकिन कश्मीर घाटी में मौसम सुहाना है। श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के बेस कैंप पहलगाम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सर्द चल रहा है। यहां चौबीस घंटे में 0.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी ठंडक कायम है।
विज्ञापन


तीन सौ किमी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बहाल रहने से यात्रियों को राहत है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहेगा। अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम के बेस कैंप में हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यहां वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग न्यूनतम 9.0 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे सर्द रहा।

यहां 1.0 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान भी गिरकर 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुकरनाग में 6.0 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में दिन का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में हलके बादल छाए रहने से दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से कम 35.7 और न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


हालांकि पारा कम होने के बावजूद तपिश अपना रंग दिखा रही है। गर्मी के साथ उमस बढ़ी है। संभाग के भद्रवाह इलाके में 0.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में यात्रियों को थोड़ी राहत है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 33.0 और न्यूनतम 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम साफ होने से यात्री रात्रि को ही यात्रा करने को तवज्जो दे रहे हैं। बटोत में 0.8 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का अधिकतम तापमान 27.0 और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम साफ रहने की सूरत में जम्मू में शुक्रवार को दिन का तापमान 37-38 डिग्री के बीच पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें