फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी बुरहान की मौत से बौखलाए उपद्रवियों ने अमरनाथ यात्रियों को पीटा

Sat, 09 Jul 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर में प्रदर्शन करते अमरनाथ यात्री - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आतंकी बुरहान के मारे जाने पर बौखलाए उपद्रवियों ने अमरनाथ यात्रियों के साथ बांदीपोरा में मारपीट की। उनके वाहनों के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन


मारपीट में कई यात्री जख्मी भी हो गए। सौ नंबर डायल करने पर भी पुलिस से मदद नहीं मिली। बाबा अमरनाथ के दर्शन कर लौट रहे गुजरात के एक दल को बांदीपोरा में कुछ शरारती तत्वों ने रोक कर उनसे मारपीट की।

दल के सदस्य विनोद ने बताया कि बांदीपोरा के निकट उनकी गाडि़यों को कुछ लोगों ने घेरकर पथराव शुरू कर दिया। इससे गाडि़यों के शीशे टूट गए। गाड़ी को राकने वालों की तरफ से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सबको गाडि़यों से उतारा और उन्हें भी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने को कहा गया। नारे न लगाने पर उनकी और अन्य साथियों की जमकर पिटाई की। इस दौरान उनके चालक संजय को दाईं बाजू में चोट लग गई।

दल के सदस्य रोहित ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एक अन्य वीडियो कोच को भी बुरी तरह से तोड़ा। कोच में सवार यात्रियों के साथ भी मारपीट की गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें