इस बार आखिर तक पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के विराजमान रहने से श्रद्धालुओं को राहत मिली है लेकिन बालटाल घटना के बाद यात्रा में लगातार कटौती आती गई।
इस बार मौसम ने भी शिव भक्तों का पूरा साथ दिया है और जम्मू से किसी भी दिन खराब मौसम के कारण यात्रा नहीं रोकी गई। यात्रियों की कम संख्या के बावजूद सुरक्षा बल पूरी तरह से मुस्तैद हैं। यात्रियों की सुरक्षा में कोई ढील नहीं बरती जा रही है।
उधर बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से सैकड़ों श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। इस यात्रा में बूढ़ा अमरनाथ के साथ श्रद्धालु रास्ते भर में अन्य प्राचीन और धार्मिक स्थलों में भी पहुंच रहे हैं।