फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ छड़ी मुबारक का पूजन आज, बाबा बर्फानी के दरबार में ढाई लाख श्रद्धालुओं ने दी हाजिरी

Fri, 27 Jul 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यास पूर्णिमा (अषाढ़ पूर्णिमा) पर आज अमरनाथ यात्रा 2018 के लिए छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की पूजा की प्रक्रिया शुरू होगी। पहलगाम में भूमि पूजन, नवग्रह पूजन और ध्वजारोहण की रस्म अदा की जाएगी। 
विज्ञापन


साधु महात्माओं के साथ श्रीनगर के विभिन्न मंदिरों में रुकने के बाद छड़ी मुबारक श्रावण पूर्णिमा (26 अगस्त) रक्षाबंधन पर पवित्र गुफा के दर्शन करेगी। 

महादेव गीर दशनामी अखाड़ा ट्रस्ट, श्रीनगर की ओर से निकाली जाने वाली छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी के महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में 11 अगस्त को प्रस्थान करेगी। 
विज्ञापन


इसमें ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर के बाद 12 अगस्त को डाउन टाउन श्रीनगर स्थित हरि पर्वत पर शारिका भवानी मंदिर में छड़ी मुबारक पहुंचेगी। 
विज्ञापन

इसके अगले दिन 13 अगस्त को श्री आर्मेश्वर मंदिर दशनामी अखाड़ा श्रीनगर में रुकने के साथ 15 अगस्त को दशनामी अखाड़ा में नाग पंचमी पर छड़ी पूजन किया जाएगा। 

छड़ी मुबारक 20 और 21 अगस्त को पहलगाम, 22 अगस्त को चंदनबाड़ी, 23 अगस्त को शेषनाग, 24 व 25 अगस्त को पंजतरणी पड़ाव से होते हुए 26 अगस्त को पवित्र गुफा में पहुंचेगी। 

साधु संतों के अलावा छड़ी मुबारक में आखिरी जत्थे में जाने वाले श्रद्धालु शामिल होंगे। अमरनाथ यात्रा में अब तक करीब ढाई लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दरबार में हाजिरी दे चुके हैं। यात्रा में छड़ी मुबारक का पारंपरिक महात्म्य है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें