व्यास पूर्णिमा (अषाढ़ पूर्णिमा) पर आज अमरनाथ यात्रा 2018 के लिए छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की पूजा की प्रक्रिया शुरू होगी। पहलगाम में भूमि पूजन, नवग्रह पूजन और ध्वजारोहण की रस्म अदा की जाएगी।
साधु महात्माओं के साथ श्रीनगर के विभिन्न मंदिरों में रुकने के बाद छड़ी मुबारक श्रावण पूर्णिमा (26 अगस्त) रक्षाबंधन पर पवित्र गुफा के दर्शन करेगी।
महादेव गीर दशनामी अखाड़ा ट्रस्ट, श्रीनगर की ओर से निकाली जाने वाली छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी के महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में 11 अगस्त को प्रस्थान करेगी।
इसमें ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर के बाद 12 अगस्त को डाउन टाउन श्रीनगर स्थित हरि पर्वत पर शारिका भवानी मंदिर में छड़ी मुबारक पहुंचेगी।