अमर उजाला शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों के प्रिय 101 शिक्षकों को मंगलवार को सम्मानित करेगा। मुख्य अतिथि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बच्चों के प्रिय शिक्षकों को सम्मान प्रदान कर उनका मान बढ़ाने के साथ ही उनकी हौसला अफजाई करेंगे।
अमर उजाला शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों के प्रिय 101 शिक्षकों को मंगलवार को सम्मानित करेगा। मुख्य अतिथि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बच्चों के प्रिय शिक्षकों को सम्मान प्रदान कर उनका मान बढ़ाने के साथ ही उनकी हौसला अफजाई करेंगे। 101 स्कूलों के 30 हजार बच्चों ने मतदान के जरिये अपने इन प्रिय शिक्षकों को चुना है।
विज्ञापन
जम्मू के गांधीनगर स्थित पद्मश्री पद्मा सचदेव गवर्नमेंट पीजी महिला कॉलेज में दोपहर 12 बजे सम्मान समारोह का शुभारंभ होगा। समारोह अपराह्न दो बजे तक चलेगा। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय, क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू के कुलपति प्रो. के. चंद्रशेखर और स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव रामनिवास शर्मा मौजूद रहेंगे। अमर उजाला शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का उद्देश्य उत्कृष्ट शिक्षण कार्य को मंच देना और समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करना है।
बच्चों ने इस तरह अपने प्रिय शिक्षकों को चुना
अमर उजाला की इस पहल के तहत जम्मू के 101 स्कूलों के करीब 30 हजार छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन मतदान के माध्यम से अपने प्रिय शिक्षकों का चयन किया है। विद्यार्थियों की भागीदारी से शिक्षकों के चयन की यह प्रक्रिया शिक्षा को लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ने की एक सार्थक पहल मानी जा रही है।