फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad: जम्मू आ रहे हैं अभिनेता विक्की कौशल, अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल

Mon, 27 Nov 2023 05:31 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल अपनी फिल्म सैम बहादुर की टीम के साथ इसमें समागम में शामिल होंगे। जम्मूवासियों के लिए विक्की कौशल और अन्य बड़ी हस्तियों से मिलने का सुनहरा मौका है। 
विज्ञापन
विक्की कौशल आ रहे हैं जम्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में 30 नवंबर (गुरुवार) को अमर उजाला संवाद जम्मू-कश्मीर का आयोजन करने जा रहा है। मशहूर बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल अपनी फिल्म सैम बहादुर की टीम के साथ इसमें समागम में शामिल होंगे। जम्मूवासियों के लिए विक्की कौशल और अन्य बड़ी हस्तियों से मिलने का सुनहरा मौका है। 

विज्ञापन


अमर उजाला संवाद समारोह जम्मू शहर के कैनाल रोड स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। सुबह साढ़े नौ से दिनभर चलने वाले कार्यक्रम में देश की जानी मानी शख्सियतें, नीति नियंता, विचारक, विशेषज्ञ विभिन्न मुद्दों पर लोगों से रूबरू होंगे। प्रदेश के विकास पर अपने विचार रखने के साथ ही मौजूद लोगों के सवालों का भी जवाब देंगे। नई दिशाएं सत्र के तहत सैम बहादुर के नायक विक्की कौशल व उनकी टीम होगी।

विक्की कौशल ने अपने अभिनय के लिए एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दो फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों के मिले हैं। फोर्ब्स इंडिया की 2019 की सेलिब्रिटी 100 सूची में वह शामिल थे। इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद, उन्होंने 2012 में गैंग्स ऑफ वासेपुर में अनुराग कश्यप की सहायक की भूमिका निभाई। 
विज्ञापन


इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की और फिल्म में छोटी भूमिकाएं निभाईं। 2015 मसान फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद रमन राघव में अभिनय किया। 2018 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फिल्म राज़ी और संजू में सहायक भूमिकाओं के साथ अपनी पहचान बनाई। हसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। 

2019 में उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में एक सैन्य अधिकारी की भूमिका ने कौशल को एक प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। सरदार उधम फिल्म में उधम सिंह के किरदार के लिए प्रशंसा मिली। उन्होंने अभिनेत्री कटरीना कैफ से शादी की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Amar Ujala Samvad: जम्मू-कश्मीर में जुटेंगी देशभर की कई हस्तियां, 30 को जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में होगा आयोजन
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें