फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: इंसानियत की सेवा के लिए हर कोई आगे आया

विज्ञापन
विज्ञापन
- अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने मानवता की सेवा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को सरवाल अस्पताल जम्मू में लगाए गए रक्तदान शिविर में इंसानियत की सेवा के लिए हर कोई आगे आया। रक्तदाताओं में दूसरों के लिए कुछ करने का जज्बा और उत्साह देखते ही बना। खासतौर पर मौजूदा डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच यह रक्तदान कई जरूरतमंद मरीजों के लिए राहत देगा। रक्तदान में समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हुए।
सरवाल अस्पताल और गांधीनगर अस्पताल प्रशासन के सहयोग से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में लगाए गए रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने दिखाया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। यह दूसरों को नया जीवन देता है। शिविर में रक्तदान के लिए कई पहली बार पहुंचे तो कई स्वैच्छिक तौर पर। रक्तदान के लिए जोश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता था कि उन्हें रक्तदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। रक्तदान के लिए पहुंचे रक्तदाताओं के पते, मोबाइल नंबर, ब्लड ग्रुप आदि महत्वपूर्ण जानकारियां ली गईं, ताकि भविष्य में जरूरतमंद मरीजों के लिए दोबारा उनकी सेवाएं ली जा सकें। इस दौरान अमर उजाला के कई कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया। रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन

सरवाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. विजय रैना और गांधीनगर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. प्रवीण योगराज ने रक्तदाताओं को सराहा। शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सा स्टाफ में गांधीनगर अस्पताल से ब्लड बैंक ऑफिसर डाॅ. उत्रा संबयाल, सीनियर स्टाफ नर्स अनीता कुमारी, जूनियर स्टाफ नर्स नेहा देवी, डाॅ. बिंदु चौहान, नवीन भान, डाॅ. वैशाली, गुरमीत सिंह आदि शामिल रहे।
-
पहली बार रक्त देकर सुखद अहसास हुआ
शिविर में रक्तदान के लिए पहुंचे कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। 19 वर्षीय रक्तदाता फैसल अशरफ वानी ने कहा कि पहली बार रक्तदान करके उन्हें सुखद अहसास हो रहा है। उन्हें लग रहा है कि उनका रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। इसी तरह तलोड़ा, उधमपुर 24 वर्षीय निवासी विशाल सिंह ने कहा कि मैने पहली बार रक्तदान किया है और मुझे लग रहा है कि शायद ही इससे बड़ा कोई दान हो। अखनूर निवासी 24 वर्षीय धीरज कुमार ने भी पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस नेक कार्य में अपना योगदान देना चाहिए। चूंकि इस समय अस्पतालों में डेंगू के चलते प्लेटलेट की मांग बढ़ी है, जिसका रक्त से ही निर्माण होता है। अन्य रक्तदाताओं में गुलशन, अखिल, अनुभव, सुनील, रिकी डलोत्रा (प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य), निखिल, अभिषेक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर कल
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को गांधीनगर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें सभी वर्ग के लोग रक्तदान करके पुण्य के भागी बन सकते हैं। गांधीनगर अस्पताल प्रशासन के सहयोग से लगाए जा रहे इस शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें