फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ने अस्पतालों में सैनिटेशन सामग्री बांटी

Mon, 20 Oct 2014 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और भागीदारी फाउंडेशन की ओर से रविवार को श्रीनगर के अस्पतालों में सैनिटेशन के लिए जरूरी सामग्री का वितरण किया गया। एसएमएचएस अस्पताल के डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर अमरजीत सिंह की मौजूदगी में इस सामग्री को जमा करवाया गया। गौरतलब है कि श्रीनगर में बाढ़ आने के बाद शहर के पांच मुख्य अस्पतालों में सैनिटेशन के लिए जरूरी उक्त रसायनों की किल्लत महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन


भागीदारी फाउंडेशन के सदस्यों का कहना है आल इंडिया इंस्टीटयूट आफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) नई दिल्ली के सुपरिंटेंडेंट डॉ. शक्ति गुप्ता की ओर से मुहैया करवाई गई जानकारी के आधार पर अस्पतालों के लिए सामग्री दी गई है। मुहैया करवाई गई सामग्री में सोडियम हाइपोक्लोराइड, ब्लीचिंग पाउडर, फिनायल, लिक्विड सोप, ओडोनिल केक, साफ्ट सोप, फ्लोर वाइपर, फ्लोर डस्टर, हार्ड ट्वायलेट ब्रश शामिल हैं।

भागीदारी फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में इस तरह की मदद को जारी रखा जाएगा। इस मौके पर भागीदारी फाउंडेशन के प्रोजेक्ट को-आर्डिनेटर संदीप कुमार, मुनीष कुमार, रेणुका, धनंजय कुमार आदि मौजूद रहे। एसएमएचएस अस्पताल के डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर अमरजीत सिंह ने इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन का आभार जताया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पहले भी बाढ़ पीड़ितों के लिए आवश्यक सामग्री वितरित की गई थी। इसके तहत पुंछ-राजोरी इलाके के लिए एक ट्रक और श्रीनगर व आसपास के लिए दो ट्रक सामग्री भेजी गई थी। अमर उजाला फाउंडेशन पहले भी इस तरह के कार्यक्रमों में जोर-शोर से हिस्सा लेता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें