फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019: ‘लक्ष्य हासिल कर मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी’

Sun, 30 Jun 2019 11:31 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन आदर्श कालोनी स्थित भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में हुआ। इसमें जिले के 48 मेधावी छात्र व छात्राओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला विकास आयुक्त डॉ. पीयूष सिंगला, नगर परिषद के अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता व उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा विशेष मेहमान थे। सम्मान पाकर मेधावियों का उत्साह दोगुना हो गया। 
विज्ञापन


रविवार को हुए आयोजन में मुख्य मेहमानों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करवाई। इसके बाद जम्मू-कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन की 10वीं और 12वीं के छात्र व छात्राओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके साथ अभिभावक भी पहुंचे थे। डीसी डॉ. सिंगला ने कहा कि मेधावियों को जिला स्तर पर सम्मानित करने की अमर उजाला ने सराहनीय पहल की है। इससे छात्र व छात्राओं का हौसला बढ़ेगा। 

जब किसी भी प्रतिभा का सम्मान होता है वह माता-पिता के लिए बड़े गर्व की बात होती है। वह खुशी उनके लिए बहुत महत्व रखती है। अच्छी नीयत और मेहनत के साथ लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ें। मेहनत करने वालों के लिए सभी रास्ते अपने आप खुलते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के ऊपर दबाव न बनाने की अपील की। कहा कि वह बच्चे के मन की बात को सुनें और उसको आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करें। कालेज स्तर की शिक्षा के बाद सभी को अपना रास्ता स्वयं तैयार करना होता है। 
विज्ञापन


ईमानदारी से मेहनत करने के बाद रास्ता जरूर मिलेगा। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कभी भी हिम्मत न छोड़ें। अगर खुद से हार मान ली तो संसार से हार हो जाएगी। कैसी भी परिस्थिति आए अपनी हिम्मत को किसी कीमत पर नहीं छोड़ना है। इस मौके पर वार्ड नंबर छह के पार्षद विक्रम सिंह सलाथिया व अन्य मौजूद थे।  
विज्ञापन

नशे से दूर रहकर लक्ष्य हासिल करें विद्यार्थी
नगर परिषद के अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने का यह सराहनीय प्रयास है। उनकी सभी विद्यार्थियों को सलाह है कि अपने आप को नशे से दूर रखकर चलें। नशे के जाल में फंसकर आज की युवा पीढ़ी अपने भविष्य को खराब कर रही है। माता-पिता को भी इसको लेकर ख्याल रखना होगा। 

सम्मान मिलने पर विद्यार्थियों में पैदा होगी नई उर्जा
नगर परिषद के उपाध्यक्ष सुरेंद सिंह खालसा ने कहा कि इस सम्मान ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने का काम किया है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से उनमें नई ऊर्जा उत्पन्न होती है और आगे कड़ी मेहनत करने का जज्बा मिलता है। विद्यार्थियों को समझना होगा कि माता पिता उनकी शिक्षा के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। उनको इससे भी ज्यादा मेहनत कर अच्छे नंबर लेकर नाम रोशन करना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें