फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर पहुंचे आलोकनाथ ने दी अनुपम खेर को नसीहत

Thu, 05 May 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
अभिनेता आलोक नाथ - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
बालीवुड के बाबू जी यानी हिंदी सिनेमा के जाने-माने चरित्र अभिनेता आलोकनाथ 25 साल बाद कश्मीर पहुंचकर गदगद हैं। वे फिल्म सरगोशियां की शूटिंग के लिए निर्देशक इमरान खान, अभिनेत्री सारा खान और पूरी यूनिट के साथ कश्मीर आए हैं। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर को लेकर बाहर तरह-तरह की बातें फैलाई जाती हैं, लेकिन यहां आकर तो ऐसा कुछ नहीं लगा। देश के अन्य हिस्सों की तरह ही यहां भी हालात सामान्य लग रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यहां की छिटपुट घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। 

इससे परहेज किया जाना चाहिए। आलोकनाथ का वापस जाने का मन ही नहीं कर रहा। वे खूबसूरती से लबरेज कश्मीर में रहना चाहते हैं। वे बोले, कामकाज की व्यस्तता के चलते लौटना तो होगा मगर जल्द ही फिर कश्मीर आएंगे और ज्यादा समय तक रहेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'कश्मीर भारत का स्विटजरलैंड है'

फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं आलोक नाथ - फोटो : FILE PHOTO
अनुपम खेर के हालिया टिप्पणियों तथा राजनीति में सक्रिय भागीदारी पर उन्होंने कहा कि हर किसी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। अनुपम के निजी विचार हैं, उनके राजनीति में कुछ झुकाव हैं और भावनाएं भी हैं, लेकिन मेरा मानना है कि एक कलाकार को राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभाना चाहिए। 

हम लोग का पेशा अलग और संवेदनशील  है और हमें अपने पेशे में ही बना रहना चाहिए। अभिनेता से निर्देशक बने इमरान खान ने कहा कि कश्मीर आने से पूर्व कई तरह की भ्रांतियां और शंकाएं थीं, लेकिन, यहां आकर उनका नजरिया बदल गया है। अब यह फिल्म कश्मीर में ही पूरी की जाएगी। 

कश्मीर की सुंदरता का कोई सानी नहीं है। यहां के लोग मिलनसार हैं। जम्मू-कश्मीर के कई विख्यात स्थान शूटिंग के लिए लोकप्रिय हैं। इनमें दरुंग, भद्रवाह और दूधपत्री का कोई मुकाबला नहीं है। फिल्म में स्थानीय युवाओं को मौका दिया गया है। अभिनेत्री सारा खान ने कहा कि फिल्म में घाटी की हसीन वादियों में उभरते रिश्तों को दिखाया गया है। 

मुझे उम्मीद है कि फिल्म उद्योग से लोग बड़ी संख्या में कश्मीर पहुंचेंगे। कश्मीर भारत का स्विटजरलैंड है। जब तक है जान, हैदर और बजरंगी भाईजान में कश्मीर की खूबसूरती को दिखाया गया है। इस फिल्म में फरीदा जलाल, टॉम अल्टर और शाहबाज खान भी किरदार निभा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें