फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: आईवीएफ सेंटर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, डॉक्टर फरार; परिजन ने किया हंगामा

Mon, 30 Mar 2026 01:47 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के कच्ची छावनी स्थित आईवीएफ सेंटर की संचालिका डॉ. सपना खुल्लर पर परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी लापरवाही के कारण सांबा निवासी एकता गुप्ता की मौत हो गई। परिजनों ने सेंटर के बाहर हंगामा किया और डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
आईवीएफ सेंटर के बाहर प्रदर्शन करते अंकित गुप्ता के परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में कच्ची छावनी स्थित आईवीएफ सेंटर संचालिका डॉ. सपना खुल्लर से इलाज करा रही सांबा निवासी एकता गुप्ता उम्र 38 की शनिवार को कठुआ के एक अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने रविवार को डॉक्टर पर आरोप लगाया कि उन्होंने इलाज में लापरवाही बरती और पता नहीं कौन सा इंजेक्शन दिया कि महिला बेहोश हो गई। पहले जीएमसी उसके बाद लुधियाना में इलाज कराया गया और यहां भी हालत सही न होने पर कठुआ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को एकता ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर आईवीएफ सेंटर के बाहर हंगामा व नारेबाजी की। परिजनों के वहां पहुंचने से पहले ही डॉक्टर खुल्लर फरार हो गईं।

विज्ञापन


मृतका एकता गुप्ता के जीजा विक्रांत महाजन ने बताया कि एकता गुप्ता का एबार्शन कुछ दिन पहले ही हो गया था। अंदर से टूट चुकी एकता गुप्ता को किसी ने कच्ची छावनी जम्मू स्थित आईवीएफ सेंटर की जानकारी दी। इसका संचालन डॉ. सपना खुल्लर करती हैं। यहां पर एकता ने डॉक्टर सपना को दिखाया यह एक सप्ताह पहले की बात है। विक्रांत ने बताया कि डॉक्टर सपना खुल्लर ने एकता की जांच की और पता नहीं कि कौन सा इंजेक्शन बेहोशी का दिया कि वह बेहोश हो गई। कुछ देर के बाद डॉ.सपना ने परिजनों से कहा कि बेहोशी की हालत है, लिहाजा राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर देती हूं वहां पर तबीयत सही हो जाएगी।

विक्रांत ने बताया कि एकता को परिजन जीएमसी ले गए जहां पर आरेाप है कि डॉक्टर की बहू डा.दीक्षा कार्यरत हैं उन्होंने वेंटीलेटर पर रखा लेकिन हालत सही नहीं हुई। जिसके बाद परिजन गंभीर हालत में एकता गुप्ता को लुधियाना ले गए जहां डीएमसी में भर्ती कराया। यहां पर भी हालत में खास सुधार नहीं हुआ तो परिजन एकता को कठुआ ले आए और यहीं पर एक अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


शनिवार की शाम बताया जा रहा है कि एकता गुप्ता ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने रविवार को कच्ची छावनी स्थित आईवीएफ सेंटर संचालिका डॉ.सपना खुल्लर के सेंटर के बाहर प्रदर्शन कर हंगामा किया। इसमें मांग की कि डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उसकी लापरवाही के कारण ही एकता की मौत हुई है। जीजा विक्रांत ने बताया कि डॉक्टर सपना परिजनों के यहां पहुंचने से पहले ही फरार हो चुकी थी। उसके खिलाफ पक्का डंगा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें